Nifty Smallcap 500 Index: शेयर मार्केट में निवेश करने के कई विकल्प हैं। निवेशक अपने-अपने रिसर्च और ज्ञान के अनुसार अलग-अलग सेगमेंट में निवेश करते हैं। अब निवेशकों के पास एक और विकल्प है। दरअसल, देश के सबसे बड़े एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज सब्सिडियरी NSE इंडिसेस लिमिटेड ने एक नया ब्रॉड मार्केट इंडेक्स- निफ्टी स्मॉलकैप 500 लॉन्च किया है।

इस इंडेक्स की खासियत है कि यह स्मॉलकैप सेगमेंट की 500 कंपनियों को ट्रैक करेगा और निवेशकों को स्मॉलकैप इक्विटी सेगमेंट में बेहतर कवरेज प्रदान करेगा। यानी निवेशकों के पास दमदार कमाई करने का मौका है।
हर 6 महीने में रीकॉन्स्टीट्यूट होगा इंडेक्स
निफ्टी स्मॉलकैप 500 इंडेक्स के लिए बेस डेट 1 अप्रैल, 2005 है और बेस वैल्यू 1000 है। इंडेक्स को मार्च और सितंबर में हर 6 महीने में रीकॉन्स्टीट्यूट किया जाएगा। निफ्टी स्मॉलकैप 500 इंडेक्स का मकसद निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स के बाद 6 महीने के औसत फुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर चुने गए टॉप 500 स्मॉलकैप स्टॉक्स की परफॉर्मेंस को ट्रैक करना है।
नया इंडेक्स एसेट मैनेजर्स के लिए एक बेंचमार्क के तौर पर काम करेगा और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs), इंडेक्स फंड्स और स्ट्रक्चर्ड प्रोडक्ट्स के रूप में पैसिव फंड्स द्वारा ट्रैक किया जाने वाला एक रेफरेंस इंडेक्स होगा।
निफ्टी50 आधारित ETF और इंडेक्स फंड का AUM Rs 2 लाख करोड़ के पार
NSE इंडेक्स लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी इंडेक्स प्रोवाइडर है। यह निफ्टी ब्रांड के तहत सबसे ज्यादा भारतीय इंडेक्स मैनेज करती है। यह 201 पैसिव फंड्स (ETF और इंडेक्स फंड्स) निफ्टी इंडेक्स को ट्रैक करते हैं और दूसरे ग्लोबल मार्केट में 13 पैसिव फंड्स (ETF और इंडेक्स फंड) निफ्टी इंडेक्स को ट्रैक करते हैं।
निफ्टी पर आधारित डेरिवेटिव प्रोडक्ट NSE और NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज IFSC लिमिटेड (NSE IX) जैसे एक्सचेंज में ट्रेड होते हैं। निफ्टी 50 आधारित ETF और इंडेक्स फंड का AUM 2 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है जो NSE के फ्लैगशिप इंडेक्स निफ्टी50 की एक और बड़ी उपलब्धि है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
