NSE Launches New Mobile App and Expands Website: निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। NSE नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने अपने आधिकारिक मोबाइल ऐप NSEIndia को लॉन्च कर दिया है और अपनी कॉर्पोरेट वेबसाइट www.nseindia.com का विस्तार करके इसे ग्यारह क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया है। यह दोहरी लॉन्चिंग वित्तीय जानकारी को लोकतांत्रिक बनाने के लिए एनएसई के समर्पण को दर्शाती है, जिससे देश भर के निवेशकों के लिए भारत के पूंजी बाजारों से जुड़ना आसान हो गया है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

अब 12 भाषाओं में NSE वेबसाइट
NSE वेबसाइट अब 12 भाषाओं में जानकारी प्रदान करती है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती के अलावा असमिया, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, ओडिया, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। यह विस्तार भाषाई और क्षेत्रों के अनुसार होने वाली बाधाओं को दूर करके निवेशकों तक पहुंचेगा, जिससे जुड़ाव और समावेशिता बढ़ेगी। इसके अलावा हाल ही में NSEIndia मोबाइल ऐप को लॉन्च किया गया है। ये ऐप Apple App Store और Android Play Store दोनों पर उपलब्ध है, इसका उद्देश्य निवेशकों को एक सहज और सुरक्षित अनुभव प्रदान करना है।
निवेशकों को मिलेंगे कई सारे फायदे
ऐप की Initial Release की मुख्य विशेषताओं में Indices, बाज़ार के स्नैपशॉट, बाज़ार के रुझान और टर्नओवर का ऑब्जरवेशन; निफ्टी 50 के टॉप प्रॉफिट, लॉय और सबसे एक्टिव शेयरों का सारांश, साथ ही सुविधाजनक स्टॉक खोज और व्यक्तिगत वॉचलिस्ट सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा सक्रिय कॉल, पुट और ओपन इंटरेस्ट सहित विकल्प ट्रेडिंग डेटा तक आसान पहुंच के लिए एक विशेष विकल्प लिस्ट अनुभाग, निवेशकों को सूचित निर्णय लेने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
निवेशकों को ऑप्शन ट्रेडिंग डेटा तक आसान पहुंच होगी
एनएसई के Chief Business Development Officer श्रीराम कृष्णन ने कहा, "यह दिवाली भारत के पूंजी बाजारों के लिए एनएसई की निरंतर प्रतिबद्धता में एक और मील का पत्थर है। हमारा नया मोबाइल ऐप और हमारी वेबसाइट का ग्यारह क्षेत्रीय भाषाओं में विस्तार एक अधिक समावेशी और सुलभ वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र की दिशा में परिवर्तनकारी कदम हैं।"
दिवाली के अवसर पर और अपनी NSE ने 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप, NSEIndia लॉन्च किया है और अपनी कॉर्पोरेट वेबसाइट को कुल 12 भाषाओं में विस्तारित करके निवेशकों के लिए कई सारी सुविधाओं को आराम से यूज करने का ऑप्शन दिया है। एनएसई के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने हितधारकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है और दिवाली के दौरान इस दोहरे लॉन्च के महत्व पर जोर दिया, जो चिंतन और उत्सव का समय है। उन्होंने कहा, "सभी को खुशहाल और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं। इस साल एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग का अद्वितीय महत्व है, जो एनएसई के संचालन के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
