NSE IPO Updates: आईपीओ मार्केट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का पब्किल इश्यू (IPO) कब लॉन्च होगा? इस मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने अपडेट दिया है. इसके तहक उन्होंने 22 मई को एक इवेंट में कहा कि एनएसई आईपीओ से जुड़े अनसुलझे मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. हम जल्द ही इस पर आगे बढ़ेंगे. 16वें कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस ग्रोथ काटालिस्ट फॉर विकसित भारत @2047 में मीडिया से बातचीत में सेबी चेयरमैन ने यह बात कही.
NSE के IPO की टाइमलाइन के बारे में पूछे जाने पर मार्केट रेगुलेटर के चेयरमैन ने कहा कि यह जल्द ही होगा. एनएसई और सेबी बातचीत कर रहे हैं. वे मुद्दों को सुलझा रहे हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि यह जल्द ही हो जाएगा और हम आगे बढ़ेंगे.
2016 में IPO के लिए किया था अप्लाई
एनएसई ने दिसंबर 2016 में अपना IPO प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था. एक्सचेंज के शेयर नॉन-लिस्टेज सेक्टर में सबसे ज्यादा एक्विट रूप से कारोबार किए जाने वाले शेयरों में से एक हैं. इस साल की शुरुआत में मार्च में NSE ने सेबी को पत्र लिखकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा था, जिससे उसे अपने शेयरों की लिस्टिंग की दिशा में आगे कदम उठाने की अनुमति मिल सके.
फरवरी में सेबी ने एन.एस.ई. के एन.ओ.सी. मांगने वाले पत्र का जवाब दिया था, जिसमें प्रौद्योगिकी, प्रमुख प्रबंधन कर्मियों (के.एम.पी.), समाशोधन निगमों के स्वामित्व और कोलोकेशन मामले से संबंधित चल रहे मामलों जैसे मुद्दों पर कुछ कमेंट्री पर फोकस डाला गया था. NSE ने मार्च में NOC के लिए एक नई अपील करते हुए सेबी के फरवरी के जवाब में सभी कमेंट का जवाब दिया है.

यह एनएसई का अपने आईपीओ के लिए सेबी से एनओसी मांगने का पहला अनुरोध नहीं है. एक्सचेंज ने नवंबर 2019 में, 2020 में 2 बार और अगस्त 2024 में भी इसी तरह के अनुरोध किए थे. हर बार उन्होंने अपनी सार्वजनिक पेशकश योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंजूरी मांगी.
इससे पहले मई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में शेयरधारकों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जिससे निवेशक आधार के आकार के मामले में यह देश की सबसे बड़ी नॉन-लिस्टेड संस्थाओं में से एक बन गई.
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
