Stocks To Buy; NSDL, BSE, CDSL, Angel One; Share Price Target : शेयर बाज़ार में हजारों लिस्टेड कंपनियों में से कुछ ऐसे शेयर हैं जिसने बहुत कम समय में अपने रिटर्न से निवेशकों का चौकाया है। ऐसे में यदि आप कुछ ऐसे स्टॉक में निवेश के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें आपको मुनाफा कमाने की संभावना अधिक हो तो, आज हम आपको कुछ शेयरों के नाम यहां बता रहे हैं।

जिन शेयरों के बारे में यहां जानकारी दे रहे हैं उनमें बीएसई, सीडीएसएल, एनएसडीएल, एंजेल वन जैसे दिग्गज स्टॉक्स के नाम शामिल हैं। इन शेयरों के बारे में सबसे खास बात यह है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्र की बात करें तो कैपिटल मार्केट के शेयरों में फिर से तेजी लौटने के बीच बीएसई,सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल), नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) या ब्रोकिंग फर्म एंजेल वन जैसी कंपनियों के शेयरों में भी जीएसटी कटौती और अमेरिकी फेड की उम्मीदों के चलते तेजी देखी जा रही है।
बीएसई की बात करें तो कंपनी के शेयर 20 अगस्त को 2096.20 रुपये के अपने निचले स्तर पर पहुंच गया था जबकि वहां से अब लगभग 15 प्रतिशत की उछाल दर्ज कर चुका है। सोमवार (8 सितंबर) को बीएसई के शेयर हरे निशान में 2,350.20 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं, सीडीएसएल की बात करें तो 1424.40 रुपये के हालिया निचले स्तर से स्टॉक लगभग 10 प्रतिशत चढ़ चुका है।
इसके अलावा हाल ही में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुए एनएसडीएल के शेयर वर्तमान में 1,326.50 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं - जो आईपीओ के 800 रुपये के इश्यू प्राइस से 65 प्रतिशत ऊपर है। एंजेल वन की बात करें तो 29 अगस्त को यह शेयर 2,209.80 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया था और वहां से अब 6 प्रतिशत चढ़ चुका है। सोमवार को एंजल वन के शेयर 2341 रुपये पर हरे निशान में बंद हुए थे।
कहां बनेगा पैसा? Share Price Target And Strategy
मार्केट एक्सपर्ट मितेश ठक्कर ने कहा कि बीएसई का शेयर 200-दिनों के औसत (DMA) से वापस उछल गया है, जो लगभग 2050 रुपये था। हालांकि, बीएसई के शेयरों को 2500 रुपये के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। इस लेवल के पार होने के बाद स्टॉक में तेजी की संभावना है।
वहीं, सीडीएसएल की बात करें तो सपोर्ट ज़ोन से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। सीडीएसल में 1650 रुपये और 1700 रुपये के टारगेट के लिए शॉर्ट टर्म में खरीदारी की सलाह होगी। इसके लिए 1500 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने भी सलाह होगी। एनएसडीएल और एंजेल वन के शेयरों के लिए फिलहाल पूरी तरह से खरीदारी के मौके के संकेत नहीं मिल रहे हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
