National Pension System: नेशनल पेंशन स्कीम यानी एनपीएस की आंशिक निकासी के नियमों में 1 फरवरी से बदलाव होने जा रहा है। खास बात है कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार बजट पेश कर रही है और उसी दिन नेशनल पेंशन स्कीम के नए आंशिक निकासी के नियम भी लागू हो जाएंगे। ऐसे में अगर आपको पैसे निकालना है, तो किन कारणों से पैसे निकाले जा सकते हैं, इसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। सरकार द्वारा लागू किया जा रहे इन नए नियमों के तहत किन स्थितियों में पैसा निकाला जा सकता है? यह सवाल सबके दिमाग में घूम रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में भी विस्तार से बताने वाले हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एनपीएस लॉन्ग टर्म पेंशन स्कीम है, जिसे आपके बुढ़ापे में आपको सहारा देने के लिए बनाया गया है। लेकिन आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर आंशिक रूप से अपने नेशनल पेंशन स्कीम से पैसे निकाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 फरवरी से पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस महीने की 12 तारीख को इसे लेकर सर्कुलर भी जारी किया था।

इस सर्कुलर में कहा गया है कि एनपीएस खाताधारक व्यक्तिगत पेंशन खाते से एम्प्लॉयर योगदान को छोड़कर 25 प्रतिशत तक की राशि निकाल सकतें। अभी यह सुविधा नहीं है मौजूद है, लेकिन अगले महीने की एक तारीख से आपको यह सुविधा मिलने लगेगी।
आपको इस पैसे को निकालने के लिए कुछ जरूरी शर्तों के बारे बताते हैं। जानें किन परिस्थितियों में आप एनपीेएस के पैसों को निकाल सकते हैं।
आपके बच्चों को उच्च शिक्षा की जरूरत है और उनकी फीस जमा करनी है तो ऐसे में आप एनपीएस से आंशिक निकासी कर सकते हैं। आपको अगर अपनी बेटी का विवाह करना है, तो भी आप नेशनल पेंशन स्कीम से 25 प्रतिशत तक का पैसा निकाल सकते हैं।
इसके अलावा घर खरीदने या फिर होम लोन के रीपेमेंट जैसी जरूरत के लिए भी यह पार्शियल विड्रोल की स्कीम ले आई गई है, जिसके तहत आप एनपीएस से पैसा निकाल सकते हैं।
लेकिन अगर आप दूसरा घर ले रहे हैं तो ऐसी स्थिति में एनपीएस के पैसे को नहीं निकाल सकते हैं।
अगर कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो अस्पताल में रहने और इलाज के खर्च के लिए भी एनपीएस से पैसे निकाले जा सकते हैं।
इसके अलावा किसी एक्सीडेंट की कंडीशन में अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से अक्षम या फिर दिव्यांग हो जाता है। ऐसी स्थिति में भी वह अपने जीवनयापन के लिए एनपीएस खाते में मौजूद 25 प्रतिशत धनराशि को निकाल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपना कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, या फिर कोई स्किल डेवलपमेंट कोर्स करना चाहते हैं या फिर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में भी नेशनल पेंशन स्कीम के खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।
हालांकि नेशनल पेंशन स्कीम से पैसे निकालने के लिए भी आपको कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको नेशनल पेंशन स्कीम के खाते से पैसे निकालने हैं, तो आपकी मेंबरशिप कम से कम 3 साल की होनी ही चाहिए। इसके अलावा पेंशन खाते से सब्सक्राइबर्स के द्वारा दिए गए योगदान में से एक चौथाई से ज्यादा अमाउंट नहीं निकाला जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके सब्सक्रिप्शन के पूरे समय के दौरान ज्यादा से ज्यादा तीन बार ही इन पैसों को निकाला जा सकता है। गौरतलब है कि तीनों बार पैसे निकालना के समय के बीच में कम से कम 5-5 साल का अंतराल होना चाहिए।
कैसे नेशनल पेंशन स्कीम के जरिए खाते से निकालें पैसे
नेशनल पेंशन स्कीम से पैसे निकालने हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले सरकारी नोडल एजेंसी में आवेदन करना पड़ेगा।
साथ ही आपको इस बात की जानकारी भी देनी पड़ेगी कि आप इस पैसे को किस वजह से निकल रहे हैं।
उसके बाद आपको यह सारे दस्तावेज सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी को जमा करना होगा। इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन होगा और फिर उसे आगे के लिए प्रक्रिया किया जाएगा।
हालांकि अगर आप ज्यादा बीमार हैं और एडमिट हैं, तो आपकी जगह परिवार का कोई सदस्य या फिर नॉमिनी भी पैसे निकालने के लिए आवेदन कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications