NPCIL Recruitment 2024 News: सरकारी नौकरी करने का मन बना रहे लोगों को न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में जॉब करने का मौका मिल रहा है।
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों पर नौकरी पाने के लिए करें अप्लाई
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन द्वारा निकाली गई विभिन्न विभागों में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। असिस्टेंट ग्रेड 1 के लिए 58 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। असिस्टेंट ग्रेड 1 (एचआर) के 29 पदों, असिस्टेंट ग्रेड 1 (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के 17 पदों को भरा जाना है। वहीं, असिस्टेंट ग्रेड 1 (जनरल मैनेजमेंट) के 12 पदों शामिल है।
कौन कर सकता है इन पदों पर अप्लाई?
NPCIL में असिस्टेंट ग्रेड 1 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लोगों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना जरूरी है।
इसके साथ ही, उम्मीदवारों की उम्र 25 जून 2024 को 21 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए आप भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्गों और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं भरना है।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवार को अनिवार्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है, अन्य किसी माध्यम से कोई शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
इन पदों के लिए 5 जून से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरु है। उम्मीदवार 25 जून 2024 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। चलिए अब आपको बताते हैं कि इसमें अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है।
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन की इस वैकेंसी के तहत विभिन्न विभागों में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार कंपनी के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
ऐसे होगा उम्मीदावारों का चयन
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
इतनी मिलेगी हर महीने सैलरी
इन सभी टेस्ट को अगर आप क्लियर कर लेते हैं तो सहायक ग्रेड के पद पर आपको हर महीने 38, 250 रुपये सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य ग्रेड पर अलग-अलग सैलरी को तय किया गया है।
इससे पहले न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 400 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई थी। इस बार फिर से NPCIL उम्मीदवार को एक मौका दे रही है जो सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं। इस भर्ती के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करने के निर्देश थे। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी एवं एक्स सर्विसमैन इस भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री आवेदन कर सकते थे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
