लॉकडाउन के बीच एनपीसीआई ने सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक अहम कदम उठाया है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच एनपीसीआई ने सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट के लिए एक अहम कदम उठाया है। जी हां डिजिटल भुगतान के बारे में लोगों के बीच और अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए एनपीसीआई ने अपने यूपीआई चलेगा अभियान के तहत इंडियापेसेफ पहल शुरू की है। इस पहल में भी एनपीसीआई ने एक प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया है। जिसमें ग्राहकों को कैशलेस ट्रांजैक्शन और लॉकडाउन के दौरान सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक किया गया है। यूपीआई यूजर को एक से अधिक बैंक खातों में रीयल टाइम बेसिस पर फंड ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए बैंक के खाते की डिटेल सामने वाले को बताने की जरूरत नहीं होती है।

मालूम हो कि एनपीसीआई 6 अलग-अलग वीडियो क्लिप्स के माध्यम से एनपीसीआई फोन रिचार्ज, मनी ट्रांसफर, किराने और मेडिकल स्टोर को भुगतान जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं से संबंधित भुगतान जरूरतों के लिए यूपीआई के इस्तेमाल के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। इन वीडियो क्लिप्स में नागरिकों से किसी भी भीम ऐप का इस्तेमाल करते हुए पीएम केयर्स फंड में योगदान करने का भी आग्रह किया जा रहा है।
मौजूदा परिदृश्य में व्यापक पहुंच के लिए, एनपीसीआई इन्फ्लुएंशर्स, सोशल मीडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और इम्पैक्ट प्रॉपर्टीज का भी इस्तेमाल कर रहा है। यूजर माइक्रोसाइट upichalega.com पर सुरक्षित रूप से यूपीआई उपयोग करने के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं ट्विटर, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अभियान में उद्योग के लोगों, सरकारी विभागों और नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि पेमेंट करना है, डिजिटल करो।
एनपीसीआई की सीओओ के मुताबिक वर्तमान स्थिति में, हम सभी निवासियों से घर पर रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि एनपीसीआई बैंकों और ईकोसिस्टम के अन्य भागीदारों के साथ, मजबूत डिजिटल भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए वर्तमान लॉकडाउन अवधि के दौरान हर नागरिक की मदद करने के लिए तैयार और प्रतिबद्ध है। पेमेंट ईकोसिस्टम से जुड़ी कपनियों के सहयोग से एनपीसीआई ने यूपीआई को आसान, सुरक्षित और त्वरित भुगतान के रूप में बढ़ावा देने के लिए अभियान यूपीआई चलेगा को क्रिएट किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
