नई दिल्ली, जुलाई 08। पिछले दो सालों से स्टॉक मार्केट में पैसे कमाना मुश्किल हो गया है। कोरोना के समय जब मार्केट अचानक से बहुत नीचे गिरा था उसके बाद लोगों ने बाजार में निवेश करना ज्यादा कर दिया था। बाजार धिरे-धिरे उठा और लोगों ने पैसे भी कमाए लेकिन एक निश्चित समय से मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है और निवेशक अच्छा रिटर्न नहीं बना पा रहे हैं। भारतीय मार्केट से विदेशी निवेशक लगातार पैसे निकाल रहें हैं। इस समय यूएस समेत दुनिया के बाजारों में मंदी की स्थिति है और भारत इन सभी देशों के साथ डायरेक्ट व्यापार रिलेशन में है। इन सभी परिस्थितियों के बीच भारतीय मार्केट इस समय इन्वेस्टर्स के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। कई नए निवेशक अब सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोग लिख रहे है "मेरी एफडी स्टॉक से ज्यादा रिटर्न दे रही है"।
बैंकों ने बढ़ाई है ब्याज दर
फिलहाल निफ्टी अपने सबसे ऊंची वैल्यू से 13 फीसदी नीचे है और बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ा दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने दो साल से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था लेकिन पिछले दो महीनों में आरबीआई ने रेपो रेट को दो बार बढ़ाया हैं। आरबीआई के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में मंदी की आशंका के बीच रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया था। आरबीआई के इस फैसले के बाद लगभग सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।
किन बैंकों ने बढ़ाई हैं एफडी पर ब्याज दर
प्रमुख बैंकों में एसबीआई एफडी पर अब 5.5 प्रतिशत तक ब्याज देगी, कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी पर ब्याज दर 5.9 प्रतिशत तक कर दिया है, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 5.75 प्रतिशत तक एफडी पर ब्याज दे रहें है। आरबीएल बैंक ने भी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है।
क्या कहते है जानकार
मार्केट के जानकारों का मानना हैं कि यह लोगों की पैसे जल्दी कमाने की उत्तेजना भर है। शेयर मार्केट के रिटर्न को एक या दो तिमाही के खराब प्रदर्शन से नही आका जाना चाहिए। स्टॉक मार्केट हमेशा से ही बैंक में की गई एफडी से बेहतर रहा है। निवेशकों को सही इन्वेस्टमेंट प्लान के साथ धैर्य रखना चाहिए।
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
