अब तक जब भी आपको कैश की जरूरत होती है तो आप या तो बैंक से पैसे निकलवाते हैं या फिर एटीएम से निकाल लेते हैं। एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको कार्ड स्वाइप करना होता है और पिन कार्ड डालने के बाद आप पैसे निकाल लेते हैं।
नई दिल्ली: अब तक जब भी आपको कैश की जरूरत होती है तो आप या तो बैंक से पैसे निकलवाते हैं या फिर एटीएम से निकाल लेते हैं। एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको कार्ड स्वाइप करना होता है और पिन कार्ड डालने के बाद आप पैसे निकाल लेते हैं। लेकिन अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए अब डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। अब ऐसी सुविधा आ गई है, जिसके बाद आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

1500 से ज्यादा एटीएम को किया गया अपग्रेड
जी हां दरअसल, एटीएम बनाने वाली कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन ने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विद्ड्रॉल (आईसीसीडब्लू) सॉल्यूशन लॉन्च किया है। इसके माध्यम से यूपीआई ऐप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके एटीएम से पैसा निकाला जा सकता है। इस खास सुविधा वाले एटीएम इंस्टॉल करने के लिए सिटी यूनियन बैंक ने एनसीआर कॉरपोरेशन से हाथ मिलाया है। बैंक ने अभी तक 1500 से ज्यादा एटीएम को इस सुविधा के साथ अपग्रेड कर दिया है।
ऐसे एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे
- सबसे पहले स्मार्टफोन पर कोई यूपीआई एप्लीकेशन को खोलें।
- इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करें।
- अब अमाउंट फोन पर डालें। फिलहाल इस सुविधा के जरिए एक बार में अधिकतम 5 हजार रुपये विद्ड्रॉ कर सकते हैं।
- अब प्रोसिड के बटन पर क्लिक करके कंफर्म करें।
- अब अपना 4 या 6 अंकों वाला यूपीआई पिन नंबर एंटर करें।
- इसके आपको कैश एटीएम से मिल जाएगा।
क्या है यूपीआई
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस/यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है। यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं। वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते हैं। भीम, गूगल पे, अमेजन पे, फोनपे आदि यूपीआई ऐप हैं जिसमें आप अपने बैंक अकाउंट को लिंक कर फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
ऐसे बनाए यूपीआई अकाउंट
यूपीआई अकाउंट बनाने के लिए आप ऊपर लिखी कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर इस पर रजिस्टर करना होता है। इसके बाद आपको अपना अकाउंट इसमें एड करना होता है। अकाउंट जोड़ने के बाद यहां पर आपको अपना बैंक का नाम सर्च करना होगा। बैंक का नाम क्लिक करने के बाद आपको अपना अकाउंट ऐड करना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर आपके अकाउंट से लिंक हुआ होगा तो वो सामने आ जाएगा। अकाउंट को सिलेक्ट करें। इसके बाद पेमेंट करने के लिए आपको अपने एटीएम कार्ड की डिटेल देनी होती है। उसे देने के साथ ही आपका यूपीआई अकाउंट बन जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications