ट्राई ने कोरोना संकट के बीच करोडों मोबाइल यूजर्स को राहत दी है। जी हां टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है।
नई दिल्ली: ट्राई ने कोरोना संकट के बीच करोडों मोबाइल यूजर्स को राहत दी है। जी हां टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई ) ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। ट्राई ने एक सिम से रोजाना 100 एसएमएस भेजने की एफयूपी लिमिट खत्म कर दी है। बता दें कि 100 एसएमएस के बाद भेजे गए एसएमएस पर 50 पैसे चार्ज को भी खत्म कर दिया गया है। अब रोज 100 से ज्यादा एसएमएस किए जा सकेंगे। ट्राई ने एसएमएस के लिए टैरिफ के नियम को लेकर 'टेलिकम्युनिकेशन टैरिफ (65वां संशोधन) ऑर्डर 2020' का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।

ट्राई ने यूजर्स के लिए शुरू किया डीएनडी की सर्विस
ट्राई का मानना है कि 100 एसएमएस की डेली लिमिट के बाद लगने वाले 50 पैसे चार्ज को रखने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि स्पैम एसएमएस का पता लगाने के लिए अब पर्याप्त टेक्नोलॉजी है। बता दें कि अभी तक टेलिकॉम ऑपरेटर्स रोज 100 एसएमएस की लिमिट के बाद प्रति एसएमएस कम से कम 50 पैसे चार्ज करते हैं। यह नियम साल 2012 में लागू हुआ था। ट्राई ने टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स को यूसीसी (अनसॉलिसिटेड कमर्शल कम्युनिकेशन्स) से बचाने के लिए रोज 100 एसएमएस की लिमिट तय की थी। इसके अलावा ट्राई ने यूजर्स के लिए कुछ साल पहले डीएनडी की सर्विस भी शुरू किया। इस सर्विस के जरिए यूजर्स अपने नंबर पर आने वाले विज्ञापन संबंधी मैसेज को रोक सकते हैं।
स्पैम एसएमएस रोकने के लिए तकनीक
जानकारी दें कि ट्राई स्पैम एसएमएस पर रोक लगाने के लिए कंपनियों को नए तरीके पेश करने पर जोर दे रहा है। साल 2017 में ट्राई ने यूसीसी पर रोक के लिए टीसीसीसीपीआर पेश किया। ट्राई ने कहा है कि टीसीसीसीपीआर 2018 के तहत निर्धारित नया रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क टेक्नोलॉजी आधारित है। यह स्पैम एसएमएस पर अंकुश लगा सकता है। दरअसल, ट्राई ने स्पैम एसएमएस पर रोक लगाने के लिए 50 पैसे का चार्ज लगाया था। यह चार्ज टीसीसीसीपीआर (टेलिकॉम कमर्शल कम्युनिकेशन्स कस्टमर प्रेफेरेंस रेग्युलेशन्स) के हिस्से के रूप में लागू हुआ था। हालांकि, अब इसे वापस ले लिया गया है।
इस फैसले को लागू करने के लिए ट्राई ने टेलिकम्युनिकेशन्स टैरिफ (65वां संशोधन) ऑर्डर, 2020 का ड्राफ्ट तैयार किया था। इसमें साल 2012 में एसएमएस से संबंधित लागू नियमों को वापस लेने का प्रस्ताव रखा गया था। इसका सीधा मतलब है कि ट्राई ने रोज 100 एसएमएस के बाद 50 पैसे चार्ज को हटाने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए ट्राई ने स्टेकहोल्डर्स से 3 मार्च तक लिखित कॉमेंट और 17 मार्च तक काउंटर कॉमेंट मांगे थे। इसके बाद ही ट्राई ने यह फैसला लिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
