Royal Enfield partnership with Flipkart: ग्राहकों की पहुंच और सुविधा बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण कदम के तहत रॉयल एनफील्ड ने भारत के लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है। रॉयल एनफील्ड ई-कॉमर्स की ओर कदम बढ़ा रही है। 22 सितंबर, 2025 से, बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के ग्राहक फ्लिपकार्ट के माध्यम से रॉयल एनफील्ड 350cc मोटरसाइकिल रेंज की खरीदारी कर सकेंगे, जिसमें सुविधा बढ़ाने के लिए लचीले पेमेंट ऑप्शन भी शामिल होंगे।

कौन-कौन से मॉडल फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है?
बुलेट 350, क्लासिक 350, हंटर 350, गोअन क्लासिक 350 और मेट्योर 350 ऊपर बताए गए पांच शहरों में फ्लिपकार्ट पर मौजूद होंगी। कंपनी ने कहा कि डिलीवरी और बिक्री के बाद की सर्विस रॉयल एनफील्ड के ऑथराइज्ड डीलरों के पास ही रहेंगी।
कंपनी ने कहा कि फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 22 सितंबर से लागू होने वाले GST का पूरा लाभ भी मिलेगा। लेटेस्ट टैक्स रिफॉर्म के अनुरूप, मोटरसाइकिल ब्रांड ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 350cc लाइनअप की कीमतों में 22,000 रुपये तक की कटौती की घोषणा की है।
पहली बार ऑनलाइन खरीद सकते है रॉयल एनफील्ड
पहली बार रॉयल एनफील्ड की पूरी 350cc लाइनअप-बुलेट 350, क्लासिक 350, हंटर 350, गोअन क्लासिक 350 और नई मेट्योर 350-ऑनलाइन खरीद के लिए मौजूद होगी। इस साझेदारी से ग्राहकों को इन मोटरसाइकिलों को आसानी से देखने और खरीदने का मौका मिलेगा, साथ ही उन्हें पूरे GST लाभ का भी लाभ मिलेगा।
रॉयल एनफील्ड ने कीमतों में कटौती की
कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह दोपहिया वाहनों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी। एंट्री-लेवल हंटर 350 स्टैंडर्ड वेरिएंट, जिसकी पहले कीमत 1,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम) थी, अब लगभग 1,38,200 रुपये में मौजूद होगी, जिससे ग्राहकों को लगभग 11,700 रुपये की बचत होगी।
मिड वेरिएंट की कीमत में 13,800 रुपये की कमी आई है, जबकि टॉप वेरिएंट 14,100 रुपये सस्ता होगा। इसके अलावा क्लासिक 350 का रेडिच एडिशन, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,97,253 रुपये थी, अब लगभग 1,81,800 रुपये में मौजूद होगा।
इनकी कीमत में हुई बढ़ोतरी
टॉप-एंड क्रोम वैरिएंट, जिसकी कीमत पहले 2,34,972 रुपये थी, जिसकी कीमत 18,000 रुपये से अधिक कम हो जाएगी, जिससे इसकी नई कीमत 2,16,600 रुपये हो जाएगी
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
