नयी दिल्ली। हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब हवाई यात्रा करने वाले फ्लाइट में भी वाई-फाई इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फ्लाइट में वाई-फाई इंटरनेट से पाबंदी हटा दी है। इस कदम की बहुत समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी करके सरकार ने भारत में चल रही एयरलाइनों को अपने यात्रियों को फ्लाइट में इंटरनेट एक्सेस देने की मंजूरी दे दी है। सरकार की तरफ से अधिसूचना में कहा गया है कि जब लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ई-रीडर या पॉइंट-ऑफ-सेल डिवाइस का उपयोग फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड में किया जाता है तो पायलट-इन-कमांड विमान में वाई-फाई के माध्यम से यात्रियों को इंटरनेट सेवा उपयोग करने की अनुमति दे सकता है। बता दें कि सितंबर 2018 में टेलीकॉम सेक्रेटरी के बयान के बाद जल्द ही फ्लाइट में इंटरनेट मिलने की उम्मीद जतायी जा रही थी।
पिछले महीने हुई फ्लाइट में इंटरनेट की शुरुआत
फरवरी में पैनासोनिक एविओनिक्स के साथ साझेदारी में टाटा समूह के नेल्को ने भारत में इन-फ्लाइट वाई-फाई सेवाओं की शुरुआत की थी। पिछले शुक्रवार को एवरेट में अपने पहले बोइंग 787-9 विमानों की डिलीवरी लेते हुए विस्तारा के सीईओ लेस्ली थिंग ने कहा था कि यह इस सुविधा का लाभ उठाने वाला भारत का पहला विमान होगा और इन-फ्लाइट वाई-फाई इंटरनेट की सर्विस देगा। सितंबर 2018 में दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा था कि भारत में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में इंटरनेट सेवा जल्द ही दी जाएगी।
ग्लोबली कई कंपनियां देती हैं ये सर्विस
विश्व स्तर पर कई एयरलाइनें ऐसी हैं जो यात्रियों को वाई-फाई की पेशकश करती हैं, लेकिन उन्हें इस समय भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर ये सुविधा बंद करनी पड़ती है। 30 ऐसी एयरलाइंस हैं जो विमान में मोबाइल के इस्तेमाल की अनुमति देती हैं। इनमें एयरएशिया, एयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज, इजिप्ट एयर, एमिरेट्स, एयर न्यूजीलैंड, मलेशिया एयरलाइंस, कतर एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक शामिल हैं। इन-फ़्लाइट कनेक्टिविटी का लक्ष्य भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ान के दौरान कॉल और इंटरनेट सेवा इस्तेमाल करने को सक्षम बनाना है।
2008 हुई थी शुरुआत
जानकारी के लिए बता दें कि इन-फ्लाइट इंटनरेट सर्विस सबसे पहले 2008 में शुरू की गई थी। तब अमेरिका में वर्जिन एटलांटिक एयरलाइंस ने सबसे पहले इन-फ्लाइट सर्विस को शुरू किया था। वर्जिन एटलांटिक एयरलाइंस ने सैटेलाइट इंटरनेट की सहायता से अपने यात्रियों को 3 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड देने की बात कही थी। फिर अमेरिका और जर्मनी की और भी कई एयरलाइंस ने फ्लाइट में इंटरनेट देना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें - IRCTC : मिली ट्रेन पर मनचाही सीट लेने की छूट, जानें तरीका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
