EPFO: अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपने पहले घर का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब आप अपने PF अकाउंट से 90% तक की राशि निकाल सकते हैं वो भी पहली बार घर खरीदने पर।

अब 3 साल में मिलेगा पैसा, 5 साल का इंतजार खत्म
पहले EPFO से मकान खरीदने के लिए पैसा निकालने की शर्त यह थी कि आपका PF खाता कम से कम 5 साल पुराना हो लेकिन अब यह नियम बदल दिया गया है। अब 3 साल पुराना PF खाता होने पर ही आप ये सुविधा ले सकते हैं।
यह बदलाव EPF स्कीम में नए जोड़े गए सेक्शन 68-BD के तहत किया गया है। अब खाता धारक पहली बार मकान खरीदते वक्त PF से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि यह सुविधा सिर्फ एक बार के लिए होगी।
डाउन पेमेंट के लिए आसान फंड
अब जिन लोगों को घर खरीदने के लिए लोन की डाउन पेमेंट की चिंता रहती है, उनके लिए यह नियम राहत लेकर आया है। PF से मिलने वाले इस पैसे से वे बिना कर्ज लिए घर खरीदने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियम न सिर्फ आम लोगों के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे हाउसिंग सेक्टर में भी रौनक आएगी।
EPFO के अन्य नए बदलाव
EPFO ने सिर्फ मकान खरीदने से जुड़ा नियम ही नहीं बदला है, बल्कि और भी कई सुविधाएं जोड़ी हैं, जो कर्मचारियों को और भी ज्यादा मददगार साबित होंगी:
UPI और ATM से तुरंत PF निकासी
अब 1 लाख रुपए तक की रकम UPI या ATM के ज़रिए तुरंत निकाली जा सकेगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में पैसे निकालना बहुत आसान हो जाएगा।
ऑटो सेटलमेंट लिमिट में बढ़ोतरी
पहले 1 लाख रुपए तक के क्लेम खुद-ब-खुद सेटल हो जाते थे, अब यह लिमिट बढ़कर ₹5 लाख हो गई है। इससे दावा प्रोसेस और तेज़ हो जाएगा।
क्लेम प्रक्रिया अब और आसान
पहले PF क्लेम में दस्तावेज़ों की जांच के लिए 27 पॉइंट्स होते थे, अब इन्हें घटाकर 18 कर दिया गया है। इससे ज्यादातर क्लेम अब 3-4 दिन में निपटाए जा रहे हैं।
शादी, पढ़ाई और इलाज के लिए निकासी
EPFO ने मेडिकल, एजुकेशन और शादी जैसे ज़रूरी कारणों के लिए भी PF निकासी की प्रक्रिया को और आसान बनाया है, जिससे लोगों की पर्सनल ज़रूरतें भी जल्दी पूरी हो सकें।
सोच-समझकर निकालें PF की राशि
हालांकि PF निकालना अब पहले से कहीं आसान हो गया है, लेकिन ध्यान रखें कि यह पैसा आपकी रिटायरमेंट के लिए जमा होता है। इसलिए इसे निकालते समय सही प्लानिंग करना जरूरी है।
EPFO के इन नए नियमों से लाखों कर्मचारियों को आर्थिक आज़ादी और सुविधा मिलेगी। खासकर वे लोग जो पहली बार घर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह कदम किसी वरदान से कम नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
