UP : अब दिव्यांगजनों को सरकार की तरफ से मिलने वाली शादी अनुदान की राशि के लिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए उन्हें ज्यादा भागदौड़ भी नहीं करना होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शादी का पंजीकरण रजिस्ट्रार कार्यालय में कराने के बाद प्रमाण पत्र लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब दिव्यांगजनों को शादी का कार्ड दिखाकर ही अनुदान की राशि मिल जायेगी।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए कई सुविधाएं देती है। अब उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहूलियत देने के लिए नियमों को शिथिल किया है।
उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण ऋतुराज की तरफ से बताया गया है कि 15,000 रु से 35,000 रु की धनराशि दिव्यांगजनों को शादी अनुदान के लिए मिलती है। लड़का और लड़की दोनों ही दिव्यांग है तो फिर प्रोत्साहन राशि 35 हजार की व्यवस्था की गई हैं।
बरेली में 8 दिव्यांगों को 2 लाख और वही अगर हम बदायूं की बात करें, तो बदायूं में दो दिव्यांग जोड़ों को 70,000 रु प्रोत्साहन राशि दी गई है। अगर पीलीभीत की बात करें, तो फिर एक दिव्यांग को 15,000 रु, शाहजहांपुर में पांच दिव्यांगों को 95,000 रु प्रोत्साहन राशि दी गई है।
बरेली मंडल में 79 हजार 334 दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में आवेदन के बाद पेंशन योजना का फायदा ले रहे हैं। सीएमओ से जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र के बाद ही उनको पेंशन की सुविधा मुहैया कराई गई है।
इसमें बदायूं में 20373, बरेली में 20476, पीलीभीत में 17452 दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। वही, शाहजहांपुर की बात करें तो फिर शाहजहांपुर में 19 हजार 635 दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है।
वर्तमान फाइनेंशियल ईयर में 2 हजार 488 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें 1 हजार 446 लोग पात्र पाए गए हैं। इनको पेंशन जारी कर दी गई है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications