नयी दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। असल में अब आपको बैंकिंग सेवाओं के लिए बैंक ब्रांच के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि आपको बैंकिंग सर्विसेज घर बैठे मिलेंगी। इसकी सुविधा की शुरुआत केंद्र सरकार की तरफ से की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को परेशानी मुक्त और सुविधाजनक बैंकिंग की सुविधा के लिए सरकारी बैंक के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं शुरू कीं। इससे आपको सरकारी बैंकों की बैंकिंग सेवाएं घर पर ही मिलेंगी। उन्होंने पीएसबी अलायंस-डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज लॉन्च की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैंकों को अपने मुख्य कारोबार पर आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी के साथ भारत ने जन धन, आधार और मोबाइल को अपनाया है, वह दूसरे देशों के लिए एक सबक हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपको घर बैठे बैंक की कौन-सी सेवाएं मिलेंगी।
1 अक्टूबर से शुरू होगी नयी सुविधा
नई सुविधा, जो कि 1 अक्टूबर से शुरू होगी, के तहत ग्राहक कॉल सेंटर, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं घर बैठे ले सकेंगे। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि ग्राहकों को कॉल सेंटर, वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने आवेदन पर नजर रखने की भी सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं बैंक अपनी तरफ से घर बैठे सेवाएं देने के लिए बैंकिंग एजेंट भी तैनात करेंगे। शुरुआत में ये सर्विस देश के 100 शहरों में मिलेगी। हालांकि ये सुविधा फ्री नहीं होगी, बल्कि आपको इसके लिए कुछ चार्ज देना होगा।
अभी भी मिलती है कई सेवाएं
इस समय बैंक लोगों को घर बैठे कई गैर-वित्तीय (Non-Financial) सेवाएं देते हैं, जिनमें चेक या डीडी (Demand Draft) कलेक्शन, नई चेकबुक भेजना, टीडीएस फॉर्म-16 और टर्म डिपॉजिट रिसीट घर भेजना शामिल है। मगर 1 अक्टूबर से लोगों को घर बैठे फाइनेंशियल सर्विसेज भी दी जाएंगी। कुछ साल पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने डोरस्टेप बैंकिंग निर्धारित की थी। सरकारी बैंक अपने सभी ग्राहकों के लिए इसे संभालने के लिए एक सामान्य सेवा प्रदाता नियुक्त करने के लिए एक साथ आए थे। शुरुआत में घर बैठे बैंकिंग सुविधा वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया था, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना मुश्किल है।
सभी को मिलेगी घर बैठे बैंकिंग सेवाएं
बहुत कम चार्जेस पर सरकारी बैंकों के इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इन सेवाओं का फायदा सभी ग्राहकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को, होगा। इस खास सुविधा को लॉन्च करते समय सीतारमण ने यह भी कहा कि बैंकों को उन क्षेत्रों तक पहुंचना चाहिए जहां बैंकिंग सेवाएं अभी तक नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि सभी बैंक कर्मियों को उन सरकारी योजनाओं की डिटेल जानना चाहिए जो बैंकों के माध्यम से लागू की जानी हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
