बस कुछ दिनों में नया साल शुरु होने वाला है। बता दें कि देश में अगले साल की शुरुआत से रसोई गैस सिलिंडर के दाम हर हफ्ते तय हो सकते हैं। फिलहाल ये दाम मासिक आधार पर तय होते हैं।
नई दिल्ली: बस कुछ दिनों में नया साल शुरु होने वाला है। बता दें कि देश में अगले साल की शुरुआत से रसोई गैस सिलिंडर के दाम हर हफ्ते तय हो सकते हैं। फिलहाल ये दाम मासिक आधार पर तय होते हैं। लेकिन आने वाले समय में हर हफ्ते रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह से तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव करती है, वैसे ही आने वाले समय में हर हफ्ते गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है।

फिलहाल हर महीने के आधार पर तय होते हैं दाम
इसका साफ मतलब ये है कि आम आदमी को आने वाले समय में हर हफ्ते रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बदलाव को लेकर मोदी सरकार का एक और झटके का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी तेल कंपनियां अब से हर हफ्ते गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करने का प्लान बना रही हैं। जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक तेल कंपनियां इस तैयारी में तेजी से जुटी हुई हैं। इस समय गैस सिलेंडर रेट्स की समीक्षा हर महीने की जाती है, जिसके बाद कीमतों में बदलाव में इजाफा या कटौती होती है। तेल कंपनियों का कहना है कि ऐसा करने से कंपनी और ग्राहक, दोनों को फायदा है।
दो बार दाम बढ़ा चुकी हैं पेट्रोलियम कंपनियां
तेल कंपनियों के अधिकारियों की मानें तो कंपनियों को हो रहे घाटे को कम करने के लिए यह प्लान बनाया गया है। हर महीने समीक्षा के दौरान अगर रेट्स में कटौती होती थी तो कंपनियों को पूरे महीने नुकसान उठाना पड़ता था। वहीं, इस नई व्यवस्था के जरिए कंपनियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। बता दें दिसंबर महीने में दो बार गैस सिलेंडर के रेट्स में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए एलपीजी के वितरकों का कहना है कि अब हर सप्ताह एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बदलाव होगा। इसके कारण तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
694 रुपये में बिक रहा है इंडेन का गैस सिलिंडर
आईओसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 2 दिसंबर से आपका रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस की कीमत 644 रुपये हो गई है। बता दें 1 दिसंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कामर्शियल गैस के रेट्स में इजाफा किया था। 19 किलो वाले सिलेंडर 55 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। आईओसी की वेबसाइट पर दिए रेट्स के मुताबिक, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर हो गए है।
एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के तरीके देखें।
- गैस एजेंसी या वितरक से सीधे बात करके - बहुत पुराना तरीका।
- मोबाइल नंबर पर कॉल करके
- वेबसाइट पर जाकर आप सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।
- iocl.com
- इंडेन के व्हाट्सएप नंबर पर एक टेक्स्ट भेजकर।
- इंडेन के ऐप को डाउनलोड करके और उसके जरिए बुकिंग कर सकते हैं
व्हाट्सएप के माध्यम से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करें
सभी इंडेन एलपीजी गैस ग्राहक अब नए नंबर 7718955555 पर कॉल करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर भी बुकिंग की जा सकती है। एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करते समय, आपको बस इतना करना है कि व्हाट्सएप मैसेंजर पर REFILL टाइप करें और इसे 7588888824 पर भेज दें। हालांकि, यह पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही किया जाना चाहिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
