नयी दिल्ली। आगामी गर्मियों में अगर आप AC खरीदने जायेंगे तो आपको ये पहले जैसे नहीं मिलेंगे। दरअसल ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी या बीईई ने सोमवार को कहा कि सभी कमरों में AC का डिफॉल्ट तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि जब भी कमरे के AC को चालू करेंगे तो इसका तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से शुरू होगा। बिजली मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक बीईई के परामर्श से केंद्र सरकार ने 30 अक्टूबर 2019 को रूम एयर कंडीशनर या RAC के लिए नए ऊर्जा प्रदर्शन मानकों को अधिसूचित किया था। अधिसूचना के अनुसार 1 जनवरी 2020 से भारत में तैयार कारोबारी रूप से खरीदे या बेचे जाने वाले सभी ब्रांड और प्रकार के स्टार-लेबल वाले RAC, जिन्हें अपनी ऊर्जा क्षमता के आधार पर एक स्टार से पांच स्टार तक की रेटिंग दी जाती है, में तापमान की डिफॉल्ट सेटिंग 24 डिग्री पर सुनिश्चित होनी चाहिए।

ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन घटेगा
अभी तक AC में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था। बता दें कि नये मानकों में स्पलिट एसी का नया स्टैंडर्ड 3.30 से 5 और विंडो एसी के लिए 2.70 से 3.50 के बीच होगा। इससे सरकार की योजना हर साल 20 अरब यूनिट बिजली बचाने की है। डिफॉल्ट तापमान 24 डिग्री रखने के अलावा ये स्टैंडर्ड मानक 1 जनवरी 2021 से लागू होंगे। डिफॉल्ट तापमान 24 डिग्री के नियम से बिजली बचत के साथ ही पर्यावरण को भी फायदा होगा, क्योंकि इससे ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन कम होगा। आपको बता दें कि ऐसा नियम बनाने वाला जापान के बाद भारत दूसरा देश है।
यहां होगा सबसे पहले लागू
AC में 24 डिग्री तापमान का नियम सबसे पहले शॉपिंग मॉल, होटल, एयरपोर्ट और फाइनेंशियल संस्थानों में लागू होगा। सरकार का दावा है कि इससे जनता के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि इन जगहों पर आम तौर पर AC का तापमान 18 से 21 डिग्री रखा जाता है, जबकि मानव शरीर का नॉर्मल तापमान 36-37 डिग्री होता है।
यह भी पढ़ें - निवेशकों को तगड़ा झटका : एक दिन में 3 लाख करोड़ रुपये डूबे
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
