सरकार ने देश के लाखों सीनियर सिटीजन को बड़ा तोहफा दिया है. अब सीनियर सिटीजन को पेंशन लेने के लिए दूर बैंकों की शाखा में जाने की जरुरत नहीं है. पेंशनधारक अपने घर के पास मौजूद किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकते हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इन नए पहल की घोषणा की थी.
हजारों पेंशनधारकों को मिलेगा फायदा
शुक्रवार को श्रम और रोजगार के मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा की प्रायोगिक परीक्षण 29-30 अक्टूबर को पूरा किया जा चुका है. इसके साथ ही जम्मू, श्रीनगर और करनाल क्षेत्रों के ईपीएस पेंशनधारकों के अक्टूबर महीने के पेंशन के लिए 11 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं.
किसी भी बैंक से ले सकते हैं पेंशन
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीनियर सिटीजन अब अपने बैंक की किसी भी शाखा से पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. अब पेंशन लेने के लिए उन्हें कई किलोमीटर पैदल चल बैंक जाने की जरूरत नहीं है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा की ईपीएफओ अपने सदस्यों और पेंशनभोगियों के लिए आए दिन कई ऐसे कदम उठाता है. जिससे उन्हें पेंशन प्राप्त करने या लेने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.
पीएफ बनता का है वृद्ध अवस्थता में सहायक
आज हर नौकरी पेशा अपनी सैलरी का कुछ भाग पीएफ के रूप में जमा करते हैं. ये पैसे फिर उस व्यक्ति को 60 साल के बाद पेंशन के रूप में मिलते हैं. ये पेंशन ईपीएफओ द्वारा संचालित किए जाते हैं. पीएफ के तहत आपकी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी पैसा पीएफ के रूप में जमा होता है.


Click it and Unblock the Notifications