नई दिल्ली, जनवरी 4। डिजिटल पेमेंट के लिए इंटरनेट जरूरी है। बिना इंटरनेट के आप यूपीआई जैसी किसी भी सुविधा से पैसों की लेन-देन नहीं कर सकते। मगर अब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक नयी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत 200 रुपये तक का लेनदेन बिना इंटरनेट के या ऑफलाइन मोड में हो सकेगा। जी हां आरबीआई ने 200 रु तक के छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान की सुविधा के लिए फ्रेमवर्क' जारी किया है, जिसमें कुल 2,000 रुपये की सीमा होगी। इस फ्रेमवर्क में सितंबर 2020 से जून 2021 के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में किए गए ऑफलाइन लेनदेन पर पायलट एक्सपेरिमेंट के तहत मिला फीडबैक शामिल है।
बिना टेलीकॉम कनेक्टिविटी के भी भेजें पैसे
ऑफलाइन डिजिटल भुगतान का मतलब एक ऐसा लेनदेन होगा, जिसमें इंटरनेट या यहां तक कि टेलीकॉम कनेक्टिविटी की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस नए फ्रेमवर्क के तहत इस तरह का भुगतान किसी भी चैनल या इंस्ट्रूमेंट (जैसे कार्ड, वॉलेट, मोबाइल डिवाइस आदि) का उपयोग करके फेस-टू-फेस किए जा सकते हैं। इस तरह के लेनदेन के लिए एडिश्नल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन (एएफए) की आवश्यकता नहीं होगी।
कैसे मिलेगा अलर्ट
ये लेनदेन ऑफ़लाइन होंगी, इसलिए ग्राहक को एक समय अंतराल के बाद अलर्ट (एसएमएस और/या ई-मेल के माध्यम से) प्राप्त होंगे। ट्रांजेक्शन पर 200 रुपये प्रति लेनदेन की लिमिट और सभी लेन-देन के लिए 2000 रु तक की ओवरऑल लिमिट (खाते में बैलेंस फिर से भरने तक) होगी। बैलेंस को वैसे केवल ऑनलाइन मोड में ही फिर से फिल किया जा सकता है।
सहमति होगी जरूरी
ग्राहक की स्पेसिफिक सहमति मिलने के बाद ही भुगतान का ऑफ़लाइन मोड इनेबल किया जा सकता है। ग्राहकों को रिज़र्व बैंक (समय-समय पर संशोधित) द्वारा जारी ग्राहक लायिलिटी को सीमित करने वाले सर्कुलर के प्रावधानों के तहत सुरक्षा मिलेगी। ऑफ़लाइन लेनदेन से खराब या कमजोर इंटरनेट या दूरसंचार कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में, विशेष रूप से अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नया फ्रेमवर्क तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
ऐसे भी होती है पेमेंट
एक और सुविधा है, जिसके तहत बिना इंटरनेट के लेन-देन की जा सकती है। बिना इंटरनेट के डिजिटल लेन-देन के लिए फोन और एक प्री-रजिस्टर्ड बैंक खाता होना चाहिए। खाते में पैसे होने चाहिए। भारत में नवंबर 2012 में इस मामले में एक स्पेशल सर्विस शुरू की गयी थी। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने नॉन-स्मार्टफोन और सभी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए *99# सर्विस पेश की थी।
ये है पेमेंट का तरीका
मोबाइल के डायल पैड पर *99# टाइप करें। आपको 7 विकल्प मिलेंगे। इनमें 'सेंड मनी', 'रिसीव मनी', 'चेक बैलेंस', 'माई प्रोफाइल', 'पेंडिंग रिक्वेस्ट', 'ट्रांजेक्शन' और 'यूपीआई पिन' होंगे। इनमें नंबर 1 दबाकर 'सेंड मनी' विकल्प चुनें। फिर आप केवल अपने फोन नंबर, यूपीआई आईडी या अपने अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड का उपयोग करके पैसे भेज सकते हैं। पेमेंट के कई ऑप्शन में से आपको कोई एक चुनना होगा। फ़ोन नंबर चुनने पर वे मोबाइल नंबर दर्ज करें जिस पर आप पैसे भेजना चाहते हैं। यूपीआई आईडी विकल्प चुनने पर व्यक्ति की यूपीआई आईडी दर्ज करें। बैंक खाता विकल्प चुनने पर 11 अंकों का आईएफएससी कोड और लाभार्थी का बैंक खाता नंबर डालें। राशि दर्ज करें और फिर यूपीआई पिन नंबर दर्ज करें। फिर 'सेंड' करें। एक बार जब यह ट्रांसफर हो जाता है तो आपको एक आईडी के साथ अपने फोन पर लेनदेन स्टेटस का अपडेट प्राप्त होगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications