नयी दिल्ली। प्याज के रुलाने के बाद अब आलू ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। आलू के दाम पिछले कुछ दिनों में दोगुने से अधिक हो गये हैं। यानी आलू के भाव में 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते 10-15 रुपये प्रति किलो बिक रहा आलू अब 40-50 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रहा है। नवंबर में प्याज के साथ ही आलू की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी, जिनमें पिछले कुछ दिनों और भी तेजी से वृद्धि हुई। अगर आलू की कीमतों की पिछले साल के इसी समय से तुलना करें तो ये दिसंबर 2018 के मुकाबले 2-3 गुना ज्यादा भाव पर बिक रहा है। हालाँकि आने वाले कुछ दिनों में आलू की कीमतों में भी नरमी होने की संभावना है। शनिवार को आलू का भाव दिल्ली के खुदरा बाजारों में औसतन 40 रुपये प्रति किलो पर था, मगर रविवार को 50 रुपये पर पहुँच गया। वहीं पिछले हफ्ते के रेट पर नजर डालें तो आलू 20-25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा था।

आखिर क्या है वजह
अकसर सब्जियों के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह होती है आपूर्ति में कमी। आपूर्ति में गिरावट के चलते ही सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ते हैं। प्याज के मामले में भी सबसे बड़ी वजह यही सामने आयी थी। दरअसल बारिश के कारण देश के कुछ इलाकों से आलू की आवक पर असर पड़ा, जिससे इसके दाम बढ़ गये। पिछले हफ्ते दिल्ली की आजादपुर मंडी में आलू का थोक भाव 21 रुपये प्रति किलो था, जो पिछले साल इसी समय केवल 6-10 रुपये के दायरे में था।
इस बार ज्यादा उत्पादन की उम्मीद
आलू के दाम कुछ दिनों में दोबारा नीचे आ सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार के आँकड़ों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल आलू की बुआई करीब 3.4 फीसदी अधिक क्षेत्र में की गयी है। इससे अधिक उत्पादन होने की संभावना है। पिछले कुछ समय में बारिश की वजह से खेतों से बाजार में आलू पहुँचने में देरी हुई। मगर निकट भविष्य में नया आलू बाजार में आने से आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे दाम घटेंगे।
यह भी पढ़ें - प्याज : आयात बढ़ने से कीमतें घटी तो अब किसान हुए परेशान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
