टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के साथ-साथ किसानी में भी अपनी पर छाप छोड़ने की तैयारी में हैं। धोनी के इस नए काम की चर्चा देश नहीं बल्कि विदेश में भी होगी।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के साथ-साथ किसानी में भी अपनी पर छाप छोड़ने की तैयारी में हैं। धोनी के इस नए काम की चर्चा देश नहीं बल्कि विदेश में भी होगी। जी हां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कराए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल का हिस्सा हैं। इस साल महामारी के चलते आईपीएल का आयोजन दुबई में कराया गया था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और शुरुआती राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दुबई से वापसी के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा में हैं।

धोनी खेती के भी बिजनेस में उतर चुके
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने फॉर्महाउस से दुबई स्थित एक किसान को सब्जियां भेजने जा रहे हैं। जल्द ही रांची में उनके खेतों में उगाई गईं सब्जियां दुबई की डिश में नजर आएंगी। इसके लिए कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। धोनी के खेत की सब्जियों के चर्चे दुबई में खूब हो रही है। यहां तक की कुछ कंपनियों ने माही के खेतों की सब्जियां बेचने के लिए भी हाथ भी बढ़ाया है। फिलहाल धोनी अपने परिवार के साथ दुबई में ही नये साल की छुट्टी मना रहे हैं। क्रिकेट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने अलग-अलग बिजनेस में अपना हाथ आजमाया है। पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी खेती के भी बिजनेस में उतर चुके हैं।
गल्फ देशों में भेजी जाएगी धोनी के फॉर्महाउस की सब्जियां
मिली जानकारी के मुताबकि महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस से दुबई के एक किसान को सब्जियां भेजी जाएंगी और इसके लिए कंसाइनमेंट तैयार कर लिया गया है और यह अंतिम चरण में है। यूएई में जो एजेंसी सब्जियां बेचती है उसकी पहचान कर ली गई है, जिसे धोनी की सब्जियां भेजेंगे। ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश एजेंसी को इस काम के लिए चुना गया है। यह एजेंसी गल्फ देशों में धोनी के फॉर्महाउस से सब्जियां भेजेगी। ब्रांड धोनी को वैसे ही किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपने पूरे करियर के दौरान धोनी देश का सबसे बड़ा ब्रांड रहे हैं, बड़ी-बड़ी कंपनियों का विज्ञापन करके धोनी ने बड़ी रकम कमाई है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि धोनी के फॉर्महाउस से निकली सब्जियां अच्छा बिजनेस कर सकती हैं।
खूब बिक रहीं धोनी की सब्जियां
बता दें कि धोनी के खेतों में उगाई गई सब्जियां जैसे टमाटर, गोभी, मटर, शिमला मिर्च रांची के बाजारों में अपनी पकड़ बना चुकी हैं। जैविक खेती के कारण इन सब्जियों की मांग बढ़ती जा रही है। उधर, उत्पादन बढ़ने के कारण सब्जियों का कुछ हिस्सा दुबई भेजने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड कृषि विभाग ने भी उनके खेतों में उगाई सब्जियों को विदेशी बाजार में उतारने का मन बनाया है। राज्य सरकार इसके लिए एक एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
