नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश में कंपनियां आर्थिक सहायत के लिए मोदी सरकार के राहत पैकेजों पर नजर टिकाए हुए हैं, वही रिलायंस ग्रुप की कंपनी विदेशी निवेश जुटाने का रिकॉड बनाने में जुटी। पिछले एक माह में कंपनी में चौथे बड़े विदेशी निवेश की आज घोषणा हुई है। इस बार निवेश अमेरिकन प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक ने किया है। वहीं आज दिन में वित्त मंत्री अपने 21 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की अंतिम किस्त जारी की।

लॉकडाउन के दौरान रिकॉर्ड तोड़ डील
एक तरफ देश और दुनिया में लॉकडाउन का दौर चल रहा है। ऐसे में कारोबार लगभग ठप से हैं। लेकिन रिलांयस ग्रुप की कंपनी जियो ऐसे माहौल में भी विदेशी निवेश जुटाने का रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज जियो ने अमेरिकन प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक से 6598 करोड़ रुपये निवेश जुटाने की जानकारी दी है। पिछले एक माह में कंपनी में यह चौथा बड़ा निवेश है।
इस निवेश के बाद जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये
जनरल अटलांटिक ने जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये आंकी है। निवेश के बाद उसका कंपनी में हिस्सेदारी 1.34 फीसदी होगी। इस निवेश के साथ ही पिछले 1 महीने में मुकेश अंबानी कुल 67194 करोड़ रुपये का निवेश जुटा चुके हैं।
जानिए रिलायंस ग्रुप का साइज
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। वित्त वर्ष 2019-20 में इसका कुल टर्नओवर 6,59,205 करोड़ (87.1 बिलियन डॉलर) रहा था। कैश प्रॉफिट 71,446 करोड़ (9.4 अरब डॉलर) और नेट प्रॉफिट 39,880 करोड़ (5.3 अरब डॉलर) रहा था। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में यह रेवेन्यू और प्रॉफिट के आधार पर 106 नंबर की कंपनी है।
यह भी पढ़ें : Reliance : जानिए कहां-कहां तक फैला है कारोबार, चौंक जाएंगे आप
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications