नई दिल्ली, जुलाई 13। भूटान अपने क्विक रेस्पोंस (क्यूआर) कोड के लिए भारत के इंटीग्रेटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) स्टैंडर्ड को अपनाने वाला पहला देश बन गया है। एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार सिंगापुर के बाद भीम-यूपीआई को स्वीकार करने वाला यह दूसरा देश है। यानी अब भूटान में भी भीम-यूपीआई के जरिए लेन-देन की जा सकेगी।
फिनटेक के मामले में भारत की कामयाबी
भूटान में भीम-यूपीआई के वर्चुअल लॉन्च पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे भारतीय पर्यटकों को भूटान में जाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा भीम-यूपीआई फिनटेक के मामले में भारत की उपलब्धियों में से एक है। भारत से 200,000 से अधिक पर्यटक हर साल भूटान जाते हैं। इन पर्यटकों को भूटान में लेन-देन में काफी आसानी और राहत मिलेगी।
क्या है भीम-यूपीआई
भारत इंटरफेस फॉर मनी (बीएचआईएम) भारत का डिजिटल भुगतान एप्लिकेशन (ऐप) है जो यूपीआई के माध्यम से काम करता है। यूपीआई एक ऐसा सिस्टम है, जो एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में कई बैंक खातों से लेन-देन की सुविधा देता है। वहीं एनपीसीआई भारत में रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम को चलाने वाली प्रमुख यूनिट है। इसे भारत में एक मजबूत पेमेंट और सेटलमेंट इंफ्रास्ट्राक्चर तैयार करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय बैंक संघ ने मिल कर बनाया है।
लॉकडाउन में आया काम
वित्त मंत्री के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान भीम-यूपीआई भुगतान का एक "प्रभावी मैकेनिज्म" बन कर सामने आया और 2020-21 में, इसके जरिए 41 लाख करोड़ रु के कुल 22 अरब वित्तीय लेनदेन हुए। कोरोना महामारी की पहली लहर को रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च 2020 से 68-दिनों का कड़ा लॉकडाउन लगाया था। उस दौरान भीम-यूपीआई से लेन-देन में बढ़ोतरी हुई।
भूटान के साथ कर रहे शेयर
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि यह भारत का गौरवपूर्ण प्रोडक्ट है जिसे हम आज भूटान के साथ साझा कर रहे हैं। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक इंस्टैंट रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो उपयोगकर्ताओं को कई बैंक खातों में रियल टाइम आधार पर पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। पेमेंट सिस्टम एनआईपीएल, एनपीसीआई की अंतरराष्ट्रीय यूनिट, को भूटान के रॉयल मोनेट्री अथॉरिटी (आरएमए) के साथ साझेदारी में शुरू की किया गया।
हर जगह होगा स्वीकार
एनआईपीएल ने एक बयान में कहा है कि आरएमए यह सुनिश्चित करेगा कि भाग लेने वाले एनपीसीआई मोबाइल एप्लिकेशन को यूपीआई क्यूआर लेनदेन के माध्यम से भूटान में सभी आरएमए के अंतर्गत आने वाले व्यापारियों के पास स्वीकार किया जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications