नयी दिल्ली। टैक्स भरने वालों को राहत देने के लिए सरकार ने एक नयी सुविधा शुरू की है। दरअसल अब आप अपना मासिक जीएसटी रिटर्न एसएमएस के जरिए भर सकेंगे। हालांकि ये सुविधा सब के लिए नहीं होगी, बल्कि शून्य जीएसटी होने पर ही मासिक रिटर्न एसएमएस के जरिए जमा किया जा सकेगा। वे करदाता जो शून्य जीएसटी रिटर्न दाखिल करते थे उन्हें जीएसटीआर-3 बी फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। नए प्रावधान से लगभग 22 लाख करदाताओं को फायदा पहुंचेगा। वित्त मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि करदाताओं की सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने आज एसएमएस के जरिए FORM GSTR-3B में NIL GST मासिक रिटर्न दाखिल करने की अनुमति दी है।

कैसे करना होगा एसएमएस
एसएमएस सुविधा शुरू होने के साथ शून्य (NIL) लायबिलिटी वाले करदाताओं को जीएसटी पोर्टल पर लॉग इन करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब ऐसे करदाता "14409" पर एक एसएमएस के माध्यम से अपना शून्य रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए एसएमएस के माध्यम से Nil FORM GSTR-3B फाइल करने की कार्यक्षमता को तत्काल प्रभाव से GSTIN पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। करदाता GSTIN अकाउंट में लॉग इन करके जीएसटी पोर्टल पर रिटर्न स्टेटस को भी ट्रैक कर सकेंगे। उन्हें बस सेवा> रिटर्न> ट्रैक रिटर्न स्थिति पर नेविगेट करने की आवश्यकता होगी। सरकार की तरफ से जीएसटी में आसानी के लिए इससे पहले भी कदम उठाए गए हैं।
ऐसे भेजें एसएमएस
एसएमएस भेजने का फॉर्मेट NIL3BGSTINTax Period होगा। यहां GSTIN पंजीकृत करदाता का जीएसटी पहचान नंबर होगा। एक्सपर्ट कहते हैं कि एक एसएमएस के जरिए से शून्य रिटर्न दाखिल करने से छोटे व्यवसायों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि वे अब कारोबार के रिवाइवल पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक 12 जून को होने वाली है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications