नई दिल्ली, अगस्त 6। आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 थी जो निकल चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक 5.83 लाख से ज्यादा करदाताओं ने आईटीआर फाइल किया है। लेकिन आप यदि क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन करते है तो नए आयकर नियमो के मुताबिक आपको क्रिप्टो से होने वाली आय को भी आईटीआर में बताना जरूरी है। यदि आप आईटीआर में क्रिप्टो से हुए लेनदेन का ब्यौरा देना भूल गए है तो आप रिवाइज आईटीआर फाइल करने का समय अभी भी बचा हुआ है। आप रिवाइज आईटीआर फाइल कर सकते है और भारी नुकसान होने से बच सकते है।
वर्चुअल डिजिटल एसेट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू
वित्तीय वर्ष 2023 के लिए आईटीआर फाइल करना आप भूल गए है तो आप लेट फीस जमा कर बीलेटेड आईटीआर भरने का मौका सरकार ने दिया है। इसी फाइनेंशियल ईयर और केंद्रीय प्रत्यक्ष टैक्स बोर्ड ने वर्चुअल डिजिटल एसेट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू कर दिया है। आईटीआर के वीडीए में इसका लाभ का जिक्र करना बहुत अनिवार्य है।
194S के अंतर्गत एक नया सेक्शन जोड़ा गया है
वित्त मंत्रालय कि तरफ से कहा गया है कि आयकर अधिनियम 1961 में 194S के अंतर्गत एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। जिसमे क्रिप्टो करेंसी के ट्रांजेक्शन पर एक प्रतिशत टीडीएस कटा जायेगा टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में इसमें छुट दी गई थी। इस वित्तीय वर्ष में वीडीए का जिक्र आईटीआर में करना अनिवार्य है। वीडीए के लेनदेन से होने वाली आय को जिन करदाताओं की तरफ से छुपाया गया है। उन करदाताओं पर 200 प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता है।
आपको सेक्शन 234F के अंतर्गत लेट फीस देना होगा
आईटीआर रिवाइज यानी क्रिप्टो करेंसी से हुई आय को आपको आईटीआर में दोबारा भरना होगा। ऐसा करने पर आपको सेक्शन 234F के अंतर्गत लेट फीस देना होगा आपकी आय यदि 5 लाख रुपए से कम है तो आपको 1000 रूपये और यदि आपकी आय 5 लाख से अधिक है तो आपको 5000 रुपए फाइन देना होगा।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
