नई दिल्ली। आधार को लेकर कई सुधार किए गए हैं। वहीं इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अभी भी कई जगहों पर आधार का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके चलते अब घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस यानी डीएल और वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी को रिन्यू कराया आसान हो जाएगा। इसके अलावा इन दस्तावेजों में अगर पता या अन्य बदलाव कराने होंगे तो वह भी आसानी से कराए जा सकेंगे।
जानिए अब क्या क्या आसानी से हो जाएगा
इस नोटिफिकेशन के बाद आधार के बायोमीट्रिक डेटा के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस बनवाना, ड्राइविंग लाइसेंस रीन्यू करवाना, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाना और इन दस्तावेजों में पता बदलना घर बैठे कराया जा सकेगा। इसके बाद जो लोग नया डीएल लेना चाहें वह आधार के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा पुराने डीएल को भी आधार से लिंक कराया जा सकेगा, जिससे बाद में रिन्यू कराने में आसानी रहे।
जानिए आधार की नई व्यवस्था
कुछ समय पहले सड़क यातायात मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक पत्र के माध्यम से आग्रह किया था कि ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन (आरसी) से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं को आधार के दायरे में किया जाए। सड़क मंत्रालय का तर्क था कि आधार से होने पर फर्जी और डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों के फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सकेगी। इसके अलावा यह सब काम अब घर बैठे भी लोग करा सकेंगे।
फजी डीएल पर लगेगी रोक
2018 से सड़क यातायात मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन के लिए आधार को आईडी प्रूफ के तौर पर अनिवार्य किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे रोक दिया गया था। इसके बाद पिछले ही साल जुलाई में मोदी सरकार ने आधार एक्ट में संशोधन किया था। अब आधार को आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल करने को स्वैच्छिक बनाया दिया गया है। इसी के बाद अब यह कोशिश की गई है। एक तरफ जहां आधार के माध्मय से डीएल और आरसी आसानी से जारी हों पाएंगे, वहीं इनका रिन्यूवल भी आसानी से कराया जा सकेगा। इसके अलावा ऐसा होने के बाद डुप्लिकेट के नाम पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना बंद हो जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
