नई दिल्ली, सितंबर 29। अभी तक ग्राहक एलपीजी गैस सिलेंडर की महंगाई का रोना रो रहे थे, लेकिन अब नई मुसीबत टूट पड़ी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने तय किया है कि अब एक साल में किसी भी ग्राहक को 15 सिलेंडर से ज्यादा सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। आइये जानते हैं कि नया नियम क्या है, और इसे क्यों लागू किया गया है।
पहले जानिए 15 गैस सिलेंडर की सीमा क्या है
पेट्रोलियम कंपनियों ने तय किया है कि अब कोई भी ग्राहक साल में 15 से ज्यादा गैस सिलेंडर नहीं ले पाएगा। इन 15 गैस सिलेंडर में से 12 गैस सिलेंडर सब्सिडी वाले और 3 बिना सब्सिडी वाले होंगे। वहीं यह भी तय किया गया है कि एक महीने में 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं लिए जा सकेंगे। यानी एक साल में 15 गैस सिलेंडर से ज्यादा नहीं और एक माह में 2 सिलेंडर से ज्यादा नहीं।
जानिए कब से लागू होगा यह नियम
जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के लिए राशनिंग की प्रक्रिया को लागू कर दिया गया है। इसके लिए गैस सिलेंडर की बुकिंग के सॉफ्टवेयर में बदलाव हो गया है। यानी अब नई व्यवस्था के तहत ही गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
जानिए क्यों लिया गया यह फैसला
पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि उनको डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से फीडबैक मिला है कि अचानक बहुत से लोगों ने काफी ज्यादा गैस सिलेंडर लेना शुरू कर दिया है। शिकायतें मिली हैं कि घरेलू गैर सब्सिडी का इस्तेमाल छोटे गैस सिलेंडरों की रीफिल में बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इस वक्त काफी महंगा है, जिसके चलते लोग घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी गड़बड़ी को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।
जानिए 15 से ज्यादा गैस सिलेंडर कैसे ले सकेंगे
पेट्रोलियम कंपनियों ने साफ किया है कि नया नियम सख्ती से लागू किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी कनेक्शन पर 15 गैस सिलेंडर से ज्यादा नहीं लिए जा सकते हैं। लेकिन अगर किसी ग्राहक को वास्तव में किसी कारण से ज्यादा गैस सिलेंडर की जरूरत है, तो उसे इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों को इसका कारण बताना होगा। अगर जरूरत वास्तविक होगी तो 15 से ज्यादा गैस सिलेंडर लेने के लिए इजाजत दी जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
