फेस्टिव सीजन नजदीक आ रहा है कार मार्कट में रिकॉर्ड संख्या में नई कारें लॉन्च होने जा रहा है। तो अगर आप भी इस त्योहारी मौसम में कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन नजदीक आ रहा है कार मार्कट में रिकॉर्ड संख्या में नई कारें लॉन्च होने जा रहा है। तो अगर आप भी इस त्योहारी मौसम में कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सबसे बड़ी बात ये है कि कार खरीदने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे आप आसानी से ऑनलाइन कार की बुकिंग कर सकते है।

बता दें कि होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एससीआईएल) ने अपने ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म का विस्तार किया है ताकि ग्राहक घर बैठे सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से होंडा की कार खरीद सकें। याद दिला दें कि कंपनी ने अप्रैल 2020 के अंत में ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने के साथ ही होंडा फ्रॉम होम के पहले चरण की शुरुआत की थी। कंपनी ने पिछले महीने होंडा वर्चुअल शोरूम लॉन्च किया था। जिसे इस प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ दिया गया है।
घर बैठे 6 आसान स्टेप्स में अपनी कार खरीदें
वहीं होंडा ने बयान में कहा कि डीलरशिप की विश्वसनीय बिक्री प्रक्रिया पर आधारित होंडा फ्रॉम होम ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के साथ, ग्राहक डीलरशिप पर जाए बिना, सुकून से घर में बैठकर 6 आसान स्टेप्स में अपनी कार खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह नया डिजिटल सॉल्युशन ग्राहकों को एक ही स्थान पर कार की खरीद से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करता है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार की कीमतों की जानकारी और डीलर चयन की सुविधा तो मिलती ही है, इसके अलावा लॉयल्टी बोनस, एक्सचेंज और कॉरपोरेट बेनिफिट से जुड़े स्पेशल प्रमोशनल आफर्स की भी जानकारी मिलती है। अग्रणी बैंकों से फाइनेंस के विकल्प, ईएमआई कैलकुलेटर, डेडिकेटेड सेल्स रिप्रजेंटेटिव व ऑन रोड प्राइज पता करने की भी सुविधा होंडा फ्रॉम होम प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। ग्राहक कार की खरीद के लिए डिलीवरी के पसंदीदा स्थान को भी चुन सकता है।
इन 6 आसान स्टेप्स से ऑनलाइन खरीदें होंडा कार
स्टेप 1 - सबसे पहले अपनी होंडा कार चुनें।
स्टेप 2 - उसके बाद कंपनी द्वारा दी जा रही लागू ऑफर्स का चयन करें।
स्टेप 3 - फिर आप कोट तैयार करें।
स्टेप 4 - कार खरीदने से पहले फाइनेंस विकल्पों की जांच करें।
स्टेप 5 - अपने लोकेशन और शहर के नाम देखते हुए डिलीवरी के विकल्प चुनें।
स्टेप 6 - इन सारी प्रक्रिया के बाद अब आप ऑनलाइन खरीदें।
ऑनलाइन चेक करें कारों का विकल्प
बता दें कि कार खरीदने के इच्छुक ग्राहक होंडा कार्स इंडिया की वेबसाइट पर जा सकते हैं और बाई ऑनलाइन विकल्प का चयन कर सकते हैं। लॉग इन करने के लिए यूजर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। वहीं दी गई जानकारी के वेलिडेशन के बाद, यूजर वेरिएंट/फ्यूल टाइप, ट्रांसमिशन और रंग के साथ अपनी पसंद के कार मॉडल चुन सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पोर्टल प्राइस रेंज सिलेक्टर के साथ आता है, जो यूजर को उपलब्ध बजट के अनुसार अपनी कार चुनने की सुविधा प्रदान करता है। इसके बाद ग्राहक उस शहर और डीलरशिप को चुन सकते हैं जहां से वे खरीदारी करना चाहते हैं। डिटेल समरी पेज को सत्यापित करने के बाद, ग्राहक को पेमेंट गेटवे पर जाना होगा। यहां भुगतान विकल्प का चयन कर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
लॉयल्टी ऑफर का विकल्प भी मौजूद
यूजर्स के लिए यहां एक विस्तृत ऑफर सेक्शन है, जिसमें सभी मंथली ऑफर उपलब्ध होते हैं। यदि ग्राहक पहले से ही एक होंडा कार का मालिक है, तो उन्हें लॉयल्टी ऑफर का विकल्प भी प्रदान किया जाता है। इस खरीदारी में कॉर्पोरेट ग्राहकों को उनकी पात्रता के अनुसार विकल्प भी प्रदान किए जाते हैं। यदि कोई ग्राहक पुरानी कार को एक्सचेंज कर रहा है, तो इवैल्युएशन के लिए उसकी डिटेल अपलोड की जा सकती हैं। ग्राहक होंडा एक्सेसरी के एक बड़े सेक्शन के साथ अपनी चुनी हुई कार को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications