नई दिल्ली, जुलाई 23। यदि आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। यात्रियों को अब एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास लेने के लिए अलग से कोई फीस नहीं देना होगा। इसकी जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट करके दी है। विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को यह आदेश दिया है कि यात्रियों से अब बोर्डिंग पास के नाम पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। मंत्रालय को इस संबंध में शिकायत मिल रही थी।
कंपनियां बोर्डिंग पास के लिए नहीं ले सकती हैं शुल्क
एयरलाइंस कंपनियां के द्वारा यात्रियों से बोर्डिंग पास इश्यू करने लिए एक्स्ट्रा फीस लेती हैं। यह बात नागर विमानन मंत्रालय के पास नोटिस में आई। इस घटना के बाद मंत्रालय ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए यह बात क्लियर कर दिया कि अब एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के लिए किसी तरह शुल्क नहीं ले सकती है।
मंत्रालय ने दी जानकारी
विमानन नियम, 1937 (एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937) के अनुसार एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से बोर्डिंग पास के लिए कोई भी अलग से फीस नहीं ले सकती है। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा ट्वीट करके इस मामले की जानकारी दी गई हैं कि (एमओसीए) के यह नोटिस में आया है कि यात्रियों से बोर्डिंग पास के लिए अलग से शुल्क लिए जा रहे हैं।
यात्रियों के सुरक्षा से समझौता न हो
पिछले कुछ समय में विमानों में बहुत सी तकनीकी खराबिया सामने आई है। इस मामले को विमानन मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। विमानन मंत्रालय ने कंपनियों को आदेश दिया है कि वह यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता न करें। विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को एक मीटिंग की है। डीजीसीए ने सोमवार को बताया है कि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें यह जानकारी मिली है कि उड़ान से पहले अलग-अलग कंपनियों के विमानों को प्रमाणित करने वाले इंजीनियरों की संख्या कम है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
