नई दिल्ली। कोरोना महामारी से निपटने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से सरकार की आमदनी कम हो गई है। इससे निपटने के लिए आज सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में 13 रुपए प्रति लीटर का नया टैक्स लगाया गया है। क्रूड ऑयल की कीमतें इस साल के अपने पीक से 60 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे, लेकिन सरकार कमी होने लायक गुजांइश भर का टैक्स बढ़ा दिया है। इसलिए अब आमलोगों को पेट्रोल और डीजल सस्ता नहीं मिलेगा। वहीं सरकार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने से करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त पैसा पूरे साल के दौरान मिल जाएगा। एक्साइज ड्यूटी में इस बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल पर कुल एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 32.98 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल पर 31.83 रुपए प्रति लीटर हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 71.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 69.39 रुपए प्रति लीटर है।
जानिए दिल्ली में 18 रुपये का पेट्रोल कैसे हो जाता है 71 रुपये का
-बेस प्राइस : 17.96 रुपये प्रति लीटर
-ढुलाई का खर्च : 0.32 रुपये प्रति लीटर
-डीलर से लिया जाने वाला चार्ज : 18.28 रुपये प्रति लीटर (इसमें एक्साइज ड्यूटी और वैट शामिल नहीं)
-एक्साइज ड्यूटी : 32.98 रुपए प्रति लीटर (इसमें 2.98 रुपए प्रति लीटर का बेसिक एक्साइज ड्यूटी, 12 रुपए प्रति लीटर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी, 18 रुपये प्रति लीटर रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस का एडिशनल एक्साइज ड्यूटी शामिल है। )
-डीलर कमीशन 3.56 रुपये प्रति लीटर
-वैट : 16.44 रुपये प्रति लीटर (डीलर कमीशन पर वैट सहित)
इस प्रकार दिल्ली में पेट्रोल का रिटेल प्राइस 71.26 रुपये प्रति लीटर
(पेट्रोल पर टैक्स के यह आंकड़े 6 मई के हैं। पेट्रोलियम कंपनियां रोज रेट की समीक्षा करती हैं, इस कारण इनका कल रेट बदल सकता है। )
जानिए दिल्ली में 18 रुपये का डीजल कैसे हो जाता है 69 रुपये का
-बेस प्राइस : 18.49 रुपये प्रति लीटर
-ढुलाई का खर्च 0.29 रुपये प्रति लीटर
-डीलर से लिया जाने वाला चार्ज 18.78 रुपये प्रति लीटर (एक्साइज ड्यूटी और वैट शामिल नहीं)
-एक्साइज ड्यूटी 31.83 रुपये प्रति लीटर (इसमें 4.83 रुपये प्रति लीटर का बेसिक एक्साइज ड्यूटी, 9 रुपये प्रति लीटर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी, 18 रुपये प्रति लीटर रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस का एडिशनल एक्साइज ड्यूटी शामिल है। )
-डीलर कमीशन 2.52 रुपये प्रति लीटर
-वैट 16.26 रुपये प्रति लीटर (डीलर कमीशन पर वैट सहित)
इस प्रकार दिल्ली में डीजल का रिटेल प्राइस 69.39 रुपये प्रति लीटर
(डीजल पर टैक्स के यह आंकड़े 6 मई के हैं। पेट्रोलियम कंपनियां रोज रेट की समीक्षा करती हैं, इस कारण इनका कल रेट बदल सकता है।)
ये हैं देश चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 73.30 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 65.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 66.21 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 75.54 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
