नयी दिल्ली। भारत में पुरानी कारों और मोटरसाइकिलों का कारोबार पहले के मुकाबले काफी फल-फूल रहा है। सैकंड हैंड गाड़ियां कम बजट वालों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हैं। कोरोना के चलते भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट बजाय अपनी कार या बाइक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप कार नहीं खरीद सकते तो बाइक खरीदिए। अगर आपका बजट नई मोटरसाइकिल का भी नहीं है तो भी परेशान न हों। हम आपको सैकंड हैंड बाइक के एक बेहद शानदार प्लेटफॉर्म के बारे में बताएंगे, जहां इस समय 15000 रु तक की कीमत पर मोटरसाइकिलें मिल रही हैं।
कहां मिल रही सस्ती बाइक
सैकंड हैंड ऑप्शन उन लोगों के लिए और भी अच्छा है जो पहली बार बाइक खरीद रहे हैं। इससे अनुभव हासिल करके जब आप फ्यूचर में बढ़िया बजट के साथ नई मोटरसाइकिल खरीदेंगे तो आपके पास जानकारी होगी। जहां तक सैकंड हैंड मोटरसाइकिलों का सवाल है तो ड्रूम एक जबरदस्त सैकंड हैंड बाइक प्लेटफॉर्म है। आइए जानते हैं ड्रूम पर मिल रही सस्ती बाइकों के बारे में।
हीरो पैशन प्रो
हीरो की पैशन प्रो आपको काफी कम कीमत पर मिल जाएगी। इस समय ड्रूम पर ये मोटरसाइकिल 16,000 रु में मिल रही है। इस बाइक का 2011 का मॉडल बेचा जा रहा है। ये बाइक करीब 14 हजार किमी चली हुई है। ध्यान रहे कि इस मोटरसाइकिल को दूसरा मालिक बेच रहा है। बिक रही मोटरसाइकिल में 100 सीसी का इंजन है। नई हीरो पैशन प्रो की कीमत 66500 रु से शुरू होकर 68700 रु तक जाती है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस
हीरो स्प्लेंडर प्लस एक दमदार और बहुत पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। ड्रूम पर इस बाइक का जो मॉडल बेचा जा रहा है वो 2016 का है और करीब 9 हजार किमी चला हुआ है। ये बाइक भी 100 सीसी इंजन से लैस है। सैकंड हैंड बाइक की कीमत 31,900 रु रखी गई है। नयी हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत 60,948.00 रु से 64,523.00 रु तक है। ये बाइक 81 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है।
हीरो करिज्मा
हीरो करिज्मा का जो मॉडल बेचा जा रहा है उसकी कीमत सिर्फ 15000 रु है। ये बाइक का 2006 मॉडल है, जो 38000 किमी तक चल चुका है। बाइक 223 सीसी के दमदार इंजन से लैस है। इस बाइक के लिए दावा है कि ये 40 किमी तक का माइलेज देती है। नयी करिज्मा की कीमत 1.08 लाख रु से शुरू होती है और 1.11 लाख रु तक जाती है। बता दें कि यहां सभी बाइकों के बारे में ड्रूम पर उपलब्ध जानकारी के लिहाज से बताया गया है।
ध्यान रखने वाली बात
सैकंड हैंड कार या बाइक खरीदते समय पेपरवर्क पर बहुत ध्यान दें। इसके अलावा गाड़ी की कंडिशन पर जरूर ध्यान दें। ऑनलाइन खरीदने के बजाय पुराना वाहन सामने जाकर खरीदें। बता दें कि कारों के लिए एक और अच्छा प्लेटफॉर्म है ट्रूवैल्यू। ट्रूवैल्यू मारुति का अपना सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। यहां भी अच्छी कारें सस्ते दामों पर खरीदी जा सकती हैं। यहां कारों का दाम 50000 रु से भी कम होता है। मगर कंडिशन की जांच करना जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications