नई दिल्ली, जुलाई 28। क्या आप विदेश घूमने जाना चाहते हैं और पैसों के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो टेंशन न लें। क्योंकि एक एयरलाइन एक ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत आपको 10 रु से भी कम में विदेश जाने का फ्लाइट टिकट मिल सकता है। ये है वियतजेट एयरलाइन। इसका फ्री प्रमोशन ऑफर एक बार फिर से आ गया है। आगे जानिए ऑफर की डिटेल।
9 रु में हवाई टिकट
वियतजेट का जो ऑफर है, उसमें यात्रियों को मात्र 9 रुपये में हवाई यात्रा का टिकट खरीद दिया जा रहा। ये वियतनाम की एविएशन कंपनी है। ये यात्रियों को इतनी कम कीमत में हवाई यात्रा का टिकट ऑफर कर रही है। कंपनी ने एक हफ्ते पहले ही 9 रुपये में हवाई टिकट का ऑफर पेश किया था। पहले यह 26 रुपये में हवाई टिकट का भी ऑफर पेश कर चुकी है।
सब को मिलेगा फायदा
एयरलाइन ने कहा है कि पहली बार यात्रा करन वाले, हनीमून पर जाने वाले, एडवेंचर को पसंद करने वाले और कारोबारियों सहित सभी कैटेगरी के लोग कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। असल में ये एयरलाइन करीब 30,000 प्रमोशनल टिकट्स पेश कर रही है। इन टिकटों को ही ऑफर के तहत पेश किया जा रहा है।
भारतीयों के लिए भी ऑफर
30000 प्रमोश्नल टिकट्स भारत से वियतनाम के बीच 17 डायरेक्ट रूट्स पर उपलब्ध होंगे। एयरलाइन जो टिकट ऑफर कर ही है वो नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु को हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, दा नांग और फु क्वोक से जोड़ने वाले रूटों पर लागू होंगे। आप इन सस्ते प्रमोशनल टिकटों के लिए बुकिंग 26 अगस्त 2022 तक हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को करा सकेंगे।
कहां से करें टिकट बुक
ग्राहकों के लिए इन टिकटों को बुकिंग वियतजेट की वेबसाइट www.vietjetair.com के जरिए उपलब्ध है। यहां जाकर आप ऑफर वाले खरीद सकते हैं। साथ ही वियतजेट एयर के मोबाइल एप से भी टिकट्स खरीदे जा सकते हैं। यात्रा की अवधि 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च 2023 के बीच रहेगी। यानी आप इस दौरान ही ऑफर वाले टिकट्स पर सफर कर सकेंगे।
नये रूटों का ऐलान
गौरतलब है कि वियतजेट ने कुछ समय पहले ही भारत-वियतनाम के बीच 11 नये रुट्स पेश किए हैं। इस तरह ये दोनों देशों के बीच क्षमता के हिसाब से अब सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई है। ये कंपनी दोनों देशों के बीच 17 सेवाएं देगी। वियतजेट एविएशन ज्वाइंट स्टॉक कंपनी, वियतजेट एयर के नाम से व्यापार कर रही है, वियतनाम की एक अंतरराष्ट्रीय लो कॉस्ट एयरलाइन है। यह वियतनाम में स्थापित होने वाली पहली प्राइवेट न्यू-एज एयरलाइन थी, जिसे नवंबर 2007 में वियतनामी वित्त मंत्री द्वारा संचालित करने की स्वीकृति दी गई थी। दिसंबर 2011 में इसकी शुरूआत के रूप में, यह वियतनाम में घरेलू सेवा की पेशकश करने वाली दूसरी निजी एयरलाइन बन गई। साथ ही नागरिक घरेलू उड़ानों की पेशकश करने वाली पांचवीं एयरलाइन भी बन गई। एयरलाइन की पहली उड़ान अंततः 25 दिसंबर 2011 को शुरू की गई, जो हो ची मिन्ह सिटी से हनोई के लिए उड़ान भर रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
