
Best Shares of the Week : बीते हफ्ते में शेयर बाजार में गिरावट आई। इसमें अहम भूमिका रही बीते शुक्रवार को आई भारी गिरावट की। 27 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में शेयर बाजार चार महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। केंद्रीय बजट 2023 और अगले सप्ताह एफओएमसी बैठक के नतीजे आने से पहले शेयर बाजार निवेशक सतर्क भी रहे। बीते हफ्ते केवल 4 दिन कारोबार हुआ, क्योंकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। इन 4 दिनों में बीएसई सेंसेक्स 1,291 अंक या 2.13 प्रतिशत गिरकर 59,331 पर और निफ्टी 50 423 अंक या 2.35 प्रतिशत गिरकर 17,604 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमश: 2.8 प्रतिशत और 3.4 प्रतिशत गिर गये। पर फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 4 दिन में 56 फीसदी तक रिटर्न दिया।
अवीर फूड्स : 56.00 फीसदी
अवीर फूड्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 117.08 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 56 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 185.90 रु से 290 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 9.25 फीसदी की उछाल के साथ 290 रु पर बंद हुआ। 56 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3.12 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
जीसीएम कैपिटल एडवाइजर्स : 39.51 फीसदी
जीसीएम कैपिटल एडवाइजर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 6.48 रु से 9.04 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 39.51 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 15.31 करोड़ रु है। 4 दिन में 39.51 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 9.04 रु पर बंद हुआ।
गणेश फिल्म्स इंडिया : 33.09 फीसदी
गणेश फिल्म्स इंडिया भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 33.09 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 20.55 रु से 27.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.09 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8.23 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 27.35 रु पर बंद हुआ।
गोल्डस्टोन टेक : 30.12 फीसदी
गोल्डस्टोन टेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 53.95 रु से 70.20 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 30.12 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 242.77 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.59 फीसदी की गिरावट के साथ 70.20 रु पर बंद हुआ।
थिरानी प्रोजेक्ट्स : 27.43 फीसदी
थिरानी प्रोजेक्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 2.26 रु से 2.88 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.43 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5.82 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 2.88 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications