नई दिल्ली, नवंबर 10। इस समय 288 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हाल ही में उनकी संपत्ति 300 अरब डॉलर से अधिक हुई थी और वे आज के समय में 300 अरब डॉलर की संपत्ति वाले पहले व्यक्ति बने थे। मगर बीते दो दिनों में उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर की गिरावट आई है। बता दें कि मस्क अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। मगर क्या आप जानते हैं कि आज तक का दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति कौन रहा है? अगर नहीं आज हम आपको बताएंगे कि पृथ्वी पर आज तक का सबसे अमीर व्यक्ति कौन रहा है? साथ ही जानेंगे कि वे व्यक्ति कितना सोना रोजाना दान करता था।
पृथ्वी पर सबसे अमीर व्यक्ति
पृथ्वी पर सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब कुछ सालों में चुनिंदा लोगों के बीच बदलता रहता है। लेकिन अपनी सारी संपत्ति के साथ जेफ बेजोस या एलन मस्क अब तक के सबसे अमीर इंसान होने के करीब नहीं पहुंचे हैं। वे अभी भी अफ्रीकी राजा 'मनसा मूसा' से बहुत दूर हैं, जिन्हें अब तक का पृथ्वी का सबसे धनी व्यक्ति माना जाता है। जी हां मूसा के लिए कहा जाता है कि वे ही अब तक के सबसे अमीर पृथ्वीवासी है।
माली के राजा
सहारा रेगिस्तान को पार करने वाले सबसे महान कारवां में से एक का नेतृत्व माली के विशाल पश्चिम अफ्रीकी साम्राज्य के शासक मनसा मूसा ने किया था। 1324 में मूसा ने हज (मक्का की एक धार्मिक तीर्थयात्रा) के लिए यात्रा शुरू की। मूसा ने वो यात्रा 8,000 दरबारियों, 12,000 नौकरों और 100 ऊंटों (जो शुद्ध सोने से लद थे) के दल के साथ की।
25 साल की हुकूमत
मूसा का जन्म 1280 में हुआ था, और मनसा का अर्थ है 'सुल्तान'। ये उनके क्षेत्र में बोली जाने वाली मंडिंका की मूल भाषा में अर्थ है। वह 1312 में सिंहासन पर बैठे और उनके 25 साल के शासनकाल में, माली साम्राज्य ने सेनेगल, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, गिनी और आइवरी कोस्ट के वर्तमान देशों को शामिल करते हुए बड़े पैमाने पर राज्य का विस्तार किया।
सोने का अपार भंडार
पश्चिम अफ्रीका में माली साम्राज्य के राजा के रूप में, मूसा पहली बार 1312 में सत्ता में आए। उस समय राज्य पहले से ही समृद्ध था। लेकिन मनसा मूसा के शासन में माली और भी अधिक धनवान हो गया। क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों (जिनमें सोना और नमक शामिल है) का लाभ उठाया गया। मनसा मूसा ने कई क्षेत्रों में अपने साम्राज्य का विस्तार किया और एक बड़ी छाप छोड़ी।
कितनी होती दौलत
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि आज उनकी संपत्ति लगभग 400 बिलियन डॉलर होती। लेकिन वह सिर्फ एक अमीर आदमी और सुल्तान नहीं थे। कई प्रसिद्ध इतिहासकारों ने मनसा मूसा के बारे में लिखा है। इब्न बतूता ने भी उनके बारे में लिखा था। उन्होंने 1352 में माली का दौरा किया था। ये सभी इतिहासकार मनसा मूसा और उनकी प्रसिद्ध हज यात्रा को प्रमुखता देते हैं।
खूब दान किया सोना
मूसा अपनी उदारता और धर्म के लिए लगन के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान हर शुक्रवार को एक मस्जिद का निर्माण किया और इतना सोना दिया कि इसने क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अर्थव्यवस्था को बारह वर्षों के लिए अस्थिर कर दिया। साथ ही साथ सोने की वैल्यू को भी कम कर दिया। मूसा ने पूरे राज्य में कई विश्वविद्यालयों की स्थापना की। इन ऐतिहासिक इमारतों में से कई स्कूल और मस्जिद दोनों आज भी मौजूद हैं। उनकी तीर्थयात्रा, उदारता और प्रतिष्ठा ने दुनिया को अफ्रीका और विशेष रूप से माली की अपार संपदा के बारे में जागरूक किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications