नई दिल्ली, अक्टूबर 6। पेट्रोलियम कंपनियों ने इस बार घरेलू गैस के सिलेंडर के दाम को बढ़ा दिया है। अभी 1 अक्टूबर 2021 को ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाया था। उस दिन इन कमर्शियल गैस सिलेंडरों का रेट 43 रुपये बढ़ाया गया था। हालांकि उस घरेलू गैस सिलेंडर का रेट नहीं बदला था। ऐसे में लोगों केा लग रहा था कि इस त्यौहारी सीजन में राहत मिल जाएगी, लेकिन आज अचानक पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाकर बड़ा झटका दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े हुए रेट आज से ही लागू हो गए हैं।
जानिए कितना महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
आज पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस का सिलेंडर करीब 15 रुपये महंगा कर दिया है। घरों में पेट्रोलियम कंपनियां ने बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर का रेट बढ़ाया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला गैस का सिलेंडर 899.5 रुपये का हो गया है। इसके अलावा इसका रेट मुंबई में 899.5 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 915.5 रुपये हो गया।
जानिए पहले कितने थे घरेलू सिलेंडर के दाम
आज से पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जहां दिल्ली में 884.5 रुपये था, वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर 911 रुपये का था। मुम्बई में यह 884.5 रुपये का और चेन्नई में यह 900.5 रुपये का मिल रहा था।
1 अक्टूबर को महंगा हुआ था कमर्शियल गैस का सिलेंडर
अभी 1 अक्टूबर 2201 को ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर को 43 रुपये महंगा किया था। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1,736.5 रुपये हो गया। यह सिलेंडर इससे पहले 1,693 रुपये का मिल रहा था। वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,770.5 रुपये से बढ़कर 1,805.5 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,831 रुपये से बढ़कर 1,867.5 रुपये और मुंबई में यह दाम 1,685 रुपये हो गया है।
1 सितंबर को भी महंगा हुआ था घरेलू गैस सिलेंडर
इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 सितंबर 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपये बढ़ाया था। वहीं इससे पहले महीने यारी 1 जुलाई 2021 को भी घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 25 रुपये बढ़ाया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications