अगर आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। आज नोकिया अपनी सस्ती टीवी ला रही है।
नई दिल्ली: अगर आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। आज नोकिया अपनी सस्ती टीवी ला रही है। मौजूदा समय में स्मार्ट टीवी का क्रेज काफी बढ़ा है और इसे देख अब स्मार्टफोन कंपनियां भी इसमें अपना दांव खेल रही है। वनप्लस और मोटोरोला के बाद अब नोकिया भी स्मार्ट टीवी ला रही है। नोकिया भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी सेगमेंट में धमाका करने जा रही है। Nokia : लांच करने जा रहा है खास फोन, कीमत भी रहेगी 4000 रु से कम ये भी पढ़ें

नोकिया इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दिग्गज टेक कंपनी आज यानी 6 अक्टूबर को भारत में अपने स्मार्ट टीवी का नया रेंज लॉन्च करने जा रही है। नए नोकिया स्मार्ट टीवी 32 इंच और 50 इंच के मॉडल हो सकते हैं। नोकिया पॉवर यूजर के मुताबिक दोनों टीवी को भारत सरकार से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेट मिल चुका है। कहा जा रहा है कि ये नए टीवी मॉडल प्राइस के साथ ही फीचर के मामले में भी जबरदस्त होंगे।
फ्लिपकार्ट पर मिलेगी नोकिया स्मार्ट टीवी
आपको बता दें कि दोनों टीवी एंड्रायड 9.0 के साथ होंगे और इनमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज़नी + हॉटस्टार प्रीलोडेड होंगे। 32 इंच मॉडल फुल एचडी रिज्योल्यूशन के साथ होगा और इसक कीमत 25,000 के करीब होने का अनुमान है। इसी तरह 50 इंच का टीवी 35 से 40,000 रुपये के बीच का हो सकता है। इसे बीते अगस्त में बीआईएस ने सर्टिफाइड किया था। जानकारी दें कि नोकिया के ये नए स्मार्ट टीवी लॉन्चिंग के बाद फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
नोकिया सबसे ज्यादा किफायती
नोकिया के अपकमिंग टीवी मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि इनकी पिक्चर क्वॉलिटी के साथ ही साउंड क्वॉलिटी भी बेहतर होगी। नोकिया ने अपने अपकमिंग स्मार्ट टीवी में जेबीएल की जगह जापानी कंपनी Onkyo का स्पीकर लगाया है, जिसमें बेहतर साउंड क्वॉलिटी का दावा किया गया है। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि इस रेंज के स्मार्ट टीवी सेगमेंट में नोकिया सबसे ज्यादा किफायती है और प्राइस के साथ ही फीचर के मामले में नोकिया स्मार्ट टीवी पर लोगों का ध्यान जाएगा।
जानें क्या है खास फीचर्स
नोकिया स्मार्ट टीवी का 55 इंच वाला मॉडल 4K पैनल से लैस है, जिसकी पिक्चर क्वॉलिटी के बारे में आप बेहतर समझ सकते हैं। नोकिया ने बीते 6 महीने के दौरान 43 इंच और 65 इंच के दो और टीवी लॉन्च किए हैं, जिसे आप फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। नोकिया के अपकमिंग स्मार्ट टीवी भी लॉन्च होने के बाद फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। नोकिया के ये सारे स्मार्ट टीवी ऐंड्रॉयड बेस्ड हैं, जिनमें आप आसानी ने इंटरनेट कनेक्ट कर ओटीटी प्लैटॉर्म्स का मजा ले सकते हैं। बाकी एआई फीचर्स भी इनसे जुड़े होंगे, जो कि वर्तमान समय की जरूरत है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
