नई दिल्ली, अप्रैल 9। इस साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्लूसी) 2022 टेक इवेंट के दौरान नोकिया ने नोकिया सी21 और नोकिया सी21 प्लस के साथ नोकिया सी2 सेकंड एडिशन को पेश किया था। मगर कंपनी ने उस समय नोकिया सी2 सेकंड एडिशन की कीमत और उपलब्धता की पुष्टि नहीं की थी। मगर अब ये हैंडसेट खरीदने के लिए उपलब्ध है। आगे जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।
कितनी है कीमत
बता दें कि नोकिया सी2 सेकंड एडिशन फिलहाल यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आगे इसे अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। उसके बाद आगे ये भारत में आ सकता है। इस फोन की कीमत की बात करें तो यह 79 यूरो यानी करीब 6500 रु की कीमत पर उपलब्ध है। यह ग्रे और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।
कैसे हैं फीचर्स
नोकिया सी2 सेकंड एडिशन एक बेसिक स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का आईपीएस पैनल है जो 960 x 480 पिक्सेल का रिज़ॉल्यूशन ऑफर करता है। ये एंट्री-लेवल स्मार्टफोन मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक करता है।
रैम और इंटरनल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोकिया सी2 सेकंड एडिशन स्मार्टऱोन 1 जीबी और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। यह एंड्रॉइड 11 गो वर्जन पर चलता है। जबकि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। ये इसकी एक कमी है। मगर इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।
ये हैं बाकी फीचर्स
नोकिया सी2 सेकंड एडिशन में फ्रंट की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 2,400 एमएएच की बैटरी है। ये एक रिमूवेबल बैटरी होगा, जो केवल 5 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो नोकिया सी2 सेकंड एडिशन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी एलटीई, 2.4 गीगाहर्ट्ज वाई-फाई, जीपीएस, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। यह हैंडसेट सिंगल सिम वर्जन में आता है। ये भी इसकी एक कमी हो सकती है। मगर जो लोग सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं और सिंगल सिम यूज करते हैं उनके लिए यह बढ़िया हो सकता है।
चल रही सेल
इस बीच ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एमआई फैन फेस्टिवल सेल चल रही है। इसमें शाओमी के स्मार्टफोन्स बेहद सस्ते में मिल रहे हैं। ये सेल 6 अप्रैल को शुरू हुई है। इसमें शाओमी का तेजी से चार्ज होने वाला 5जी स्मार्टफोन शाओमी 11आई 5जी को 29,999 रुपये की जगह सिर्फ 9,999 रुपये में मिल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
