Noida Authority Hikes Land Allotment Rates: अगर आप नोएडा में प्लॉट या जमीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ गई है। नोएडा अथॉरिटी की तरफ से जमीन आवंटन के रेट(land allotment rates) में इजाफा किया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने कमर्शियल और कॉरपोरेट हाउस प्लॉट को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी में जमीन आवंटन की दर में 6 प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला किया है। आइए आपको बताते हैं कि अब प्रॉपर्टी का क्या रेट हो गया है।

आवंटन रेट में किया गया बदलाव
जमीनों पर बढ़ती महंगाई के बीच अथॉरिटी ने आवंटन रेट में बदलाव किया है। नोएडा प्राधिकरण के पास हाउसिंग यूज के लिए कैटेगरी A, B और C में करीब 17,500 वर्ग मीटर के 50 प्लॉट हैं। A-केटेगरी आवासीय एरिया में सेक्टर 14, 17, 19, 30, 35, 36, 39, 44, 47, 50, 51, 52, 93, 93-ए और 93-बी जैसे मुख्य एरिया भी शामिल हैं। नोएडा प्राधिकरण की लखनऊ में हुई बोर्ड मीटिंग के बाद जमीन आवंटन की दर में बढ़ावा किया गया है।
इस मीटिंग के बाद लिया गया ये फैसला
इस मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 7,700 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में भूमि आवंटन दरों को समायोजित करने के निर्णय को भी औपचारिक रूप दिया गया, जो नियोजित शहरी विकास का समर्थन करते हुए आर्थिक दबावों को मैनेज करने की अथॉरिटी की रणनीति को दर्शाता है।
पहले के मुकाबले और भी महंगा होगा नोएडा में प्रॉपर्टी लेना
रिवाइज दरों के अनुसार, केटेगरी B, C, D और E में रेजिडेंशियल लैंड अब 48,110 रुपये से 87,370 रुपये प्रति वर्ग मीटर के बीच होंगे यानि स्थान और केटेगरी के अनुसार ये अलग-अलग होंगे। इन बदलों के साथ हितधारकों को पूरे नोएडा में संपत्ति की कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका है, जो उभरती आर्थिक स्थितियों के बीच क्षेत्र के गतिशील रियल एस्टेट बाजार के बारे में बताता है। यानी, आने वाले महीनों में प्रॉपर्टी के रेट में ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में नोएडा में प्लॉट खरीदना पहले के मुकाबले और भी महंगा हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications