Noida Metro Jobs 2024: सरकारी नौकरी के लिए अवसर ढूंढ़ रहे लोगों के लिए एक बढ़िया मौका आ गया है।नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) पद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 19 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

अप्लाई करने से पहले जान लीजिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल,मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या समकक्ष होना जरूरी है। मेट्रो रेल, रेलवे या आरआरटीएस परिचालन में ग्रुप ए/एग्जीक्यूटिव का कम से कम 17 साल का अनुभव होना जरूरी है, जिसमें परिचालन सुरक्षा और परिचालन प्रशिक्षण शामिल है।
ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmrcnoida.com पर जाकर आपको अप्लाई प्रोसेस की सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके बारे में अधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अनुलग्नक-ए (संलग्न प्रारूप) के अनुसार पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र, सभी प्रमाण पत्रों, प्रशंसापत्रों या जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 से पहले इस कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मिलेगी इतनी सैलरी
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए सेलेक्ट होंगे उन्हें 1,20,000 - 2,80,000 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर सेलेक्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सेलेक्शन प्रोसेस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, जिसमें लिखित परीक्षा और/या पर्सनल इंटरव्यू शामिल हो सकता है। एनडीटीवी के अनुसार, इस प्रोसेस में उनके ज्ञान, कौशल, अनुभव, योग्यता और शारीरिक क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
जो भी उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर रहे हैं उनके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसमें नियुक्ति पत्र, कार्यभार ग्रहण पत्र, वेतन वृद्धि पत्र, पदोन्नति पत्र, तथा वर्तमान वेतनमान और वर्तमान वेतनमान/ग्रेड में पदोन्नति दर्शाने वाले कार्यालय आदेश, पिछले तीन महीनों की सैलरी स्लिप, स्कूलिंग और कॉलेज के सर्टिफिकेट, एनओसी, डी एंड एआर आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
