Film City In Bidding: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का रास्ता एकदम साफ हो चुका है। इसके लिए बोली भी लगने लगी है। गौरतलब है कि नोएडा में बनने वाली इस फिल्म सिटी के लिए शुक्रवार को बोलियां लगाई गईं हैं। इसमें 4 भारत की और विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। आपको बताते चलें यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधीकरण की इस फिल्म सिटी परियोजना में शुक्रवार को बिड जमा करने की अंतिम तिथि थी।
इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी परयोजना के लिए 4 बिड प्राप्त हुई हैं। इसमें बोली लगाने वाली 4 कंपनियों में सुपरसोनिक टेक्नोबिड प्राइवेट, बेवियू प्रोजेक्ट्स एलएलपी, सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, फोर लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल थीं।

ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जल्द ही इस परियोजना के लिए फाइनेंशियल बिड भी खोली जाएगी। बताते चलें कि इस नोएडा फिल्म सिटी को पहले चरण में 230 एकड़ की जमीन में बनाया जाना है। इस फाइनेंनशियल बिड के खोले जाने के बाद यह पता चलेगा कि कौन सी कंपनी इस फिल्म सिटी के पहले चरण को पूरा करेगी। गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी को 1000 एकड़ की जगह में बनाया जाना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परियोजना के लिए बिड जमा करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2024 थी। वहीं इस परियोजना के लिए बोली लगाने की शुरुआत 30 सितंबर 2023 को की गई थी।
नोएडा के सेक्टर 21 में स्थापित की जा रही इस फिल्म सिटी की परियोजना को कुल 1000 एकड़ की जमीन में बनाया जा रहा है। आपको बताते चलें कि इस फिल्म सिटी को पहले चरण में सिर्फ 230 एकड़ में स्थापित किया जाएगा। उसके बाद बाकी का काम धीरे-धीरे चलता रहेगा। गाड़ी के लिए बता दे की जमुना अथॉरिटी को प्राप्त चारों बिड्स का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। यह टेक्निकल परीक्षण कर लेने के बाद ही फाइनेंसियल बिड खोलने की कार्यवाही की जाएगी।
आपको बताते चलें कि इस नोएडा फिल्म सिटी के बनने से नोएडा को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। इसके अलावा पास में एयरपोर्ट होने से इस एरिया का अहमियत काफी बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट
एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इससे सालाना 7 करोड़ तक यात्री देश विदेश की यात्रा कर पाएंगे। इतनी बड़ी फिल्म सिटी होने की वजह से यह टूरिस्ट्स के लिए भी एक बहेतर विजटिंग स्पॉट हो सकता है। यही कराण है कि यह परियोजना इस क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सितंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर के पास ही 1000 एकड़ की जमीन में इस फिल्म सिटी को बनाने की योजना की घोषणा की थी। अब सिर्फ मुंबई और हैदराबाद ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी फिल्म बनने लेगेंगी इससे यहां पर भी बॉलीवुड में जाने वालों के लिए बेहतर मौका मिल सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
