Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेस से हर रोज लाखों गाड़ियां गुजरती हैं और ये एक्सप्रेसवे नोएडा के अलावा ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ता है। अब इससे जुड़ी हुई नई अपडेट आ गई है। इसमें बसों से लेकर ओवरलोड गाड़ियों तक को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये नियम सभी तरह के वाहनों पर लागू होंगे। अगर आप भी नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके लिए नया नियम क्या लागू किया गया है।

इस वजह से भरना पड़ेगा नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी जुर्माना (Speed Limit on the Noida Expressway)
अगर आपकी गाड़ी एक्सप्रेसवे पर खराब हो जाती है या फिर आप नोएडा एक्सप्रेसवे पर अपनी गाड़ी को बेवजह रोकते हैं तो इससे ट्रैफिक में बाधा आती है। ऐसे में आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए नियमों के तहत ट्रैफिक पुलिस जुर्माना लगा सकती है। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम करने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 201 के तहत जुर्माना लगाया जाएगा,जो 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक हो सकता है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, नए नियमों का मकसद कमर्शियल गाड़ी मालिकों को जागरूक करना है ताकि वो अपनी गाड़ियों की देखभाल रखें और जाम से बचा जा सके।
इतनी स्पीड से चलानी होगी गाड़ी (Noida Expressway Fine)
नए नियमों के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के और भारी वाहनों के लिए नई स्पीड लीमिट की घोषणा की भी जानकारी दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर, हल्के वाहनों के लिए स्पीड लीमिट 100 किमी प्रति घंटा से कम करके 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
भारी वाहनों के लिए, गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर,हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। भारी वाहनों के लिए, इसे पहले के 60 किमी प्रति घंटा से घटाकर 50 किमी/घंटा स्पीड लीमिट रखी गई थी।
क्यों लिया गया है ये फैसला? (Noida Expressway Challan)
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हर दिन गाड़ियों के खराब सामने आती रहती है, जिससे लंबा जाम लगने की समस्या आए दिन देखने को मिलती है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेस- वे को 'ब्रेकडाउन चालान' एरिया घोषित कर दिया है। इससे गाड़ियों के खराब होने की घटनाएं कम हो सके और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications