नई दिल्ली, अगस्त 13। अगर आप नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो अब आपके लिए नोएडा में प्रापर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। नोएडा अथॉरिटी ने शहर में जमीन के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। ऑथिरिटी ने लैंड रेट्स को 20-30 फीसदी तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि जमीन के दामों में इजाफा अलग-अलग कैटेगरी में किया गया है।
3 साल बाद बढ़े है रेट
नोएडा अथॉरिटी ने 3 साल बाद पहली बार जमीन के रेट को बढ़ाने का डिसिजन लिया है। ऑथोरिटी ने अलग-अलग कैटेगरी की जमीन के रेट बढ़ाया है। शहर में जमीन के दाम के बढ़ाने का फैसला नोएडा अथॉरिटी की 205वीं बोर्ड मीटिंग में लिया गया है। नोएडा ऑथोरिटी की बैठक चेयरमैन अरविंद कुमार की अध्यक्षता में समाप्त हुई।
6 कैटेगरी में बटा है नोएडा
नोएडा अथॉरिटी ने पूरे शहर के रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी को 6 कैटेगरी में बांटा है। ऑथोरिटी ने कैटेगरी A+ में सिर्फ सेक्टर 14A, 15A और सेक्टर 44 के ए और बी ब्लॉक को शामिल किया है। इस बार की मिटिंग में कैटेगरी A+ के लैंड रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कैटेगरी में जमीन के रेट 1,75,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर के लेवल पर ही रखे गए हैं। नोएडा अथॉरिटी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर के इस बात की जानकारी दी है।
कैटेगरी A से लेकर कैटेगरी D तक के बढ़े है दाम
अथॉरिटी ने मिटिंग में डिसाइड किया कि कैटेगरी A से D तक के जमीन के रेट बढ़ाए जाएंगे। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैटेगरी A से लेकर D तक के लैंड रेट्स में 20 फीसदी का इजाफा किया गया है। कैटेगरी ऐ से लेकर डी के दाम बढ़ाने के अलावा ऑथोरिटि ने कैटेगरी E के लैंड रेट को बढ़ाकर 41,250 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया हैं। यह पहले 36,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर था. बोर्ड मीटिंग के बाद मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में ग्रुप हाउसिंग के रेट्स में एकतरफा 20 फीसदी का इजाफा किया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया में प्रॉपर्टी के रेट में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कि गई है।
कुछ और हुए हैं फैसले
लैंड रेट बढ़ाने के अलावा कई और फैसले भी अथॉरिटी की 205वीं बोर्ड मीटिंग में लिए गए हैं। इन फैसलों में लैंड अलॉटमेंट रेट्स, इंडस्ट्रियल, इंस्टीट्यूशनल और ग्रुप हाउसिंग के साथ रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी के स्कीम ब्रोशर को भी अंतिम रूप दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications