नई दिल्ली, सितंबर 25। अगर आप नोएडा में घर प्लॉट या फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश के इस शहर में प्रॉपर्टी की रीसेल पर लगाए जाने वाले ट्रांसफर चार्ज को घटा कर आधा कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण ने प्रॉपर्टी की रीसेल पर लगाए गए चार्जेस को आधा करने का फैसला लिया है। इसे एक ऐसा कदम माना जा रहा है, जिससे कोरोना के कारण देरी और मार्केट में मंदी से सुधार होने की उम्मीद है।
अब कितनी होगा ट्रांसफर चार्ज
24 सितंबर को एक बैठक के दौरान प्राधिकरण ने ट्रांसफर ऑफ मेमोरेंडम (टीएम) शुल्क के या प्लॉट या फ्लैट के ट्रांसफर शुल्क को 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा प्राधिकरण प्लॉट या फ्लैट की रीसेल पर रजिस्ट्रेशन के समय एक ट्रांसफर चार्ज लेता है। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि नए शुल्क 2011 के बाद अलॉट की गयी संपत्तियों पर लागू होंगे।
शहर के निवासी खुश
शहर के निवासी, जिसमें कमर्शियल और हाउसिंग प्रॉपर्टीज हैं, इस निर्णय से उत्साहित हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सिंह के अनुसार यूपी सरकार की यह एक स्वागत योग्य पहल है। इस फैसले से सैकड़ों घर खरीदारों में खुशी है। वे कहते हैं कि अगला कदम 50,000 से अधिक लंबित रजिस्ट्रियों के पूरे बैकलॉग को क्लियर करना होना चाहिए ताकि कम किए गए ट्रांसफर शुल्क का लाभ उन घर खरीदारों को भी दिया जा सके।
सरकार ने दिया था निर्देश
यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद उठाया गया है। दरअसल प्राधिकरण को राज्य सरकार ने शुल्क कम करने के निर्देश जारी किए थे ताकि इससे घर खरीदारों को फायदा हो। इस फैसले से उन लोगों को भी फायदा होगा जो इस औद्योगिक शहर में संपत्ति खरीदना चाहते हैं।
होगा लाखों का फायदा
रीसेल प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन में, नोएडा प्राधिकरण इस समय मौजूदा रेट के अनुसार कुल फ्लैट / प्लॉट लागत का 5% ट्रांसफर शुल्क के रूप में लेता है। उदाहरण के लिए अगर 1 करोड़ रु का फ्लैट है तो खरीदार को 5 लाख रु ट्रांसफर शुल्क देना होता था। मगर अब यह राशि 2.5 लाख रु रह जाएगी।
पूरी तरह खत्म हो ट्रांसफर चार्ज
ट्रांसफर शुल्क को आधा कर दिया गया है, मगर कुछ निवासियों का कहा है कि प्राधिकरण को ट्रांसफर शुल्क को पूरी तरह से हटा देना चाहिए। बता दें कि सरकार कुल संपत्ति लागत का लगभग 7% रजिस्ट्री शुल्क के रूप में लेती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
