Job Posting In Noida: आपने लिंक्डइन पर कई तरह की जॉब पोस्टिंग देखी होंगी और उनके लिए अप्लाई भी किया होगा लेकिन हाल में एक जॉब पोस्टिंग की वजह से लोगों के बीच गुस्सा नजर आया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इस जॉब पोस्टिंग ने खड़ा कर दिया विवाद
नोएडा स्थित एक कंसल्टिंग फर्म द्वारा लिंक्डइन पर की गई एक जॉब पोस्टिंग ने विवाद खड़ा कर दिया है, क्योंकि इसमें हा गया है कि दक्षिण भारतीय उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य नहीं हैं। जॉब लिस्टिंग नोएडा में डेटा एनालिस्ट पद के लिए थी, जिसके लिए 4 साल से अधिक के अनुभव वाले उम्मीदवारों की आवश्यकता थी और क्रॉस-फ़ंक्शनल टीमों के साथ काम करने, टीम के साथ सहयोग करने और हाई क्वालिटी वाले डेटा समाधान देने जैसी अन्य ज़िम्मेदारियां थीं। हालांकि, इसमें एक लाइन आखिर में जोड़ी गई कि दक्षिण भारतीय उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य नहीं हैं। ये देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर ना शुरू कर दिया।
ट्विटर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने ट्वीट में लिखा, "दक्षिण भारतीयों को नौकरी के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं है।" इस जॉब पोस्टिंग की कई लोगों ने आलोचना की है। लोगों ने नियुक्ति में क्षेत्रीय पक्षपात की निंदा की है और एक यूजर तक ने ये लिखा, की इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए।
एक अन्य व्यक्ति ने ये कहा कि दक्षिण भारतीयों को हिंदी भाषा में प्रोफिशिएंसी की कमी के कारण दरकिनार किया जा रहा है, जिसे नौकरी के लिए एक प्रमुख आवश्यकता के रूप में लिस्ट किया गया था। उन्होंने लिखा, "भाई नौकरी के लिए लोगों को हिंदी में संवाद करने और हिंदी में लिखने की आवश्यकता होती है। इसलिए दक्षिण भारतीय उम्मीदवारों को स्वीकार नहीं करना एक कारण है, लेकिन फिर भी, मुझे लगता है कि उन्हें लास्ट लाइन लिखने से बचना चाहिए था कि दक्षिण भारतीय बहुत अच्छी हिंदी बोल और लिख सकते हैं।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
