Nobel Peace Prize 2025; Donald Trump: 2025 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा किए जाने की शुरुआत हो चुकी है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति इस हफ्ते सोमवार से इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर रही है। इस बीच शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए खुद ही अपनी दावेदारी कई बार जगजाहिर कर चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस साल नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की अपनी संभावनाओं के बारे में 'कोई अंदाज़ा नहीं है', लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि नॉर्वेजियन नोबेल समिति उन्हें यह पुरस्कार न देने का 'कोई न कोई वजह' ढूंढ ही लेगी।
मुझे पुरस्कार न देने की वजह वे ढूंढ ही लेंगे: ट्रम्प
व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान शांति के लिए नोबेल पुरस्कार को जीतने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने इज़राइल के साथ प्रस्तावित गाजा युद्धविराम समझौते पर चल रही बातचीत का ज़िक्र करते हुए कहा, "मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है कि मुझे नोबेल पुरस्कार मिलेगा या नहीं... हमने 7 युद्ध सुलझाए हैं और हम 8वें युद्ध को सुलझाने के करीब हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हम रूस के मामले को भी सुलझा लेंगे... मुझे नहीं लगता कि इतिहास में किसी ने इतने मामले सुलझाए हैं। लेकिन शायद वे मुझे यह पुरस्कार न देने का कोई न कोई कारण ढूंढ़ लेंगे।"
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा से ठीक एक दिन पहले इजरायल और हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गाजा योजना के पहले चरण पर सहमति व्यक्त कर दी है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस ने तुरंत किए गए ट्वीट में ट्रंप को 'The Peace President' कहा है।
डोनाल्ड ट्रम्प का दुनियाभर में भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्ध रोकने का दावा
ट्रम्प ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इतिहास में किसी ने इतने सारे युद्धों का निपटारा किया है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान में हालिया 'युद्ध' में शांति समझौता कराने के साथ-साथ दुनियाभर में 8 युद्धों को रोकने का दावा किया है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार कम से कम 7 युद्ध रोकने की बात कही है, लेकिन उन्होंने या खुद से कोई ऑफिशियल लिस्ट नहीं दी है। हालांकि, उनकी टिप्पणियों में भारत-पाकिस्तान संघर्ष, थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष, इज़राइल-ईरान युद्ध आदि का ज़िक्र ज़रूर है। वहीं अब इज़राइल और हमास के बीच हुए समझौते को जोड़ लें तो ये संख्या 8 हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना कम ही लग रही है।
2025 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा
नॉर्वेजियन नोबेल समिति इस हफ्ते सोमवार से इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर रही है। अब तक चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मैरी ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और डॉ. शिमोन सकागुची को प्रतिरक्षा सहनशीलता से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया है।
वहीं, भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को दिया गया। उन्हें उप-परमाणु क्वांटम टनलिंग पर उनके रिसर्च के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इसका संबंध रोज़मर्रा के डिजिटल संचार और कंप्यूटिंग से है। इसके अलावा, 3 वैज्ञानिकों को नई आणविक संरचनाओं पर उनके काम के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला है।
बता दें कि साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा गुरुवार, 9 अक्टूबर यानी आज की जाएगी, जबकि शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार, 10 अक्टूबर और अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार, 13 अक्टूबर को की जाएगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications