अब इन स्मार्टफोन से बात करने के लिए नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने बताया है कि उसके कई स्मार्टफोन्स को भारत में जल्द ही वाई-फाई कॉलिंग फीचर मिल जाएगा।
नई दिल्ली: अब इन स्मार्टफोन से बात करने के लिए नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने बताया है कि उसके कई स्मार्टफोन्स को भारत में जल्द ही वाई-फाई कॉलिंग फीचर मिल जाएगा। ओप्पो ने एक नया रोडमैप रिलीज किया है। इसमें कंपनी के उन स्मार्टफोन्स का जिक्र किया गया है, जिन्हें भारत में वाई-फाई कॉलिंग फीचर मिलने जा रहा है। इस लिस्ट में कई ऐसे ओप्पो स्मार्टफोन हैं, जिन्हें भारत में पहले ही ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS 7 अपडेट मिल चुका है। ओप्पो ने संकेत दिया है कि ColorOS 7 सिस्टम अपडेट से इन फोन्स में वाई-फाई कॉलिंग फीचर आ सकता है या आने वाले कुछ दिनों में एक दूसरे ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट से यह खास फीचर आ जाएगा।
जून के आखिर तक मिल जाएगा लेटेस्ट फीचर
ओप्पो ने बताया है कि ओप्पो R15 Pro को जून के आखिर तक लेटेस्ट ColorOS 7 अपडेट के साथ वाई-फाई कॉलिंग फीचर मिल जाएगा। वहीं, Oppo Find X सीरीज को जुलाई के आखिर में यह फीचर मिलेगा। बीते कल यानी मंगलवार को कंपनी ने ट्विटर पर ओप्पो फोन्स के लिए वाई-फाई कॉलिंग का रोडमैप शेयर किया है। जिन फोन्स को यह खास फीचर मिलने जा रहा है, उनमें ओप्पो A9, ओप्पो A9 (2020), ओप्पो रेनो, ओप्पो रेनो 2, ओप्पो रेनो 2F, ओप्पो रेनो 10x Zoom, ओप्पो A5 (2020), ओप्पो 9 सीरीज, ओप्पो F7 सीरीज, ओप्पो F11 सीरीज, और ओप्पो R17 प्रो शामिल हैं।
इन स्मार्टफोन्स को मिल चुका है अपडेट
रोडमैप में शामिल Oppo K3 जैसे स्मार्टफोन को मई में ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड ColorOS7 अपडेट के साथ पहले ही वाई-फाई कॉलिंग फीचर मिल गया है। इसके अलावा, ओप्पो A9 (2020), ओप्पो A5 2020 और ओप्पो F9 को लेटेस्ट ColorOS7 अपडेट मिल गया है और आने वाले दिनों में वाई-फाई कॉलिंग फीचर मिल जाएगा। ओप्पो ने अपने ट्वीट में घोषणा की है कि Oppo R15 Pro को जून के आखिर तक और Oppo Find X सीरीज को जुलाई आखिर तक यह फीचर मिल जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन को लगभग उसी समय ColorOS7 अपडेट मिलेगा।
जानिए इस फीचर से क्या होगा फायदा
वाई-फाई कॉलिंग या VoWiFi फीचर आपको बिना सेल्युलर नेटवर्क के भी वाई-फाई कनेक्शन पर वॉइस और विडियो कॉल्स करने और रिसीव करने की सहूलियत देता है। यह फीचर खासतौर से यूजर्स को उन इलाकों में कॉल करने या रिसीव करने में काफी मदद करता है, जहां सेल्युलर सर्विसेज कमजोर या उपलब्ध ही नहीं हैं।
ओप्पो फाइंड एक्स 2 सीरीज भारत में आज होगी लॉन्च
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपनी खास फाइंड एक्स 2 सीरीज को आज (17 जून 2020) भारत में लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत ओप्पो फाइंड एक्स 2 और एक्स 2 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। साथ ही इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया के जरिए की जाएगी। भारत में ओप्पो फाइंड एक्स 2 और फाइंड एक्स 2 प्रो की कीमत 60,000 से 70,000 रुपये के बीच रख सकती है। हालांकि, इन दोनों स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
फाइंड एक्स 2 की स्पेसिफिकेशन
- ओप्पो फाइंड एक्स 2 में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 गीगाहर्ट्ज है।
- इस स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।
- वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है।
- इसके अलावा फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- फाइंड एक्स 2 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं।
- इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 65 वॉट फास्ट सुपरवूक फ्लैश चार्ज के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी मिली है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
