नयी दिल्ली। सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समय सीमा को फिर से दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समयसीमा को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। दरअसल कोरोनवायरस के चलते वैश्विक स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, इसीलिए सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है। बता दें कि यह तीसरी बार है जब सरकार ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की समयसीमा बढ़ाई दी है। पहले ऐसा खरीदार न मिलने की वजह से किया है।

जनवरी में शुरू हुई थी प्रोसेस
बता दें कि एयर इंडिया को बेचने की प्रोसेस 27 जनवरी को शुरू हुई थी। तब 17 मार्च एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख रखी गई थी। मगर इसे पहले 30 अप्रैल और फिर 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया। अब निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की तारीख की तीसरी बढ़ाया है। एयर इंडिया में रुचि रखने वाले निवेशक 31 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि महत्वपूर्ण तिथियों के संबंध में अगर कोई परिवर्तन होता है तो बाद में इच्छुक बोलीदाताओं को इसके बारे में सूचित किया जाएगा।
एयर इंडिया की हालत है खराब
2018 में एयर इंडिया को बेचने के लिए असफल प्रयास के बाद सरकार ने जनवरी 2020 में इसके विनिवेश प्रोसेस को फिर से शुरू किया। सरकार एयर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी के साथ-साथ एयरलाइन कंपनी की एआई एक्सप्रेस में 100 फीसदी और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज में 50 फीसदी हिस्सेदारी भी बेचना चाहती है। 2018 में सरकार ने एयरलाइन में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की थी। बता दें कि 31 मार्च 2019 तक एयरलाइन पर कुल 60,074 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसमें से खरीदार को 23,286.5 करोड़ रुपये का लोन अपने जिम्मे लेना होगा।
सरकार का विनिवेश लक्ष्य
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए विनिवेश लक्ष्य 2.10 लाख करोड़ रुपये का रखा है। इसमें सीपीएसई (केंद्रीय सरकारी कंपनी) की हिस्सेदारी बिक्री से 1.20 लाख करोड़ रुपये और सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सा बेच कर 90,000 करोड़ रुपये जुटाना शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications