देशभर के पेट्रोल पंपों पर बिना फेस मास्क पहने लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। देशभर में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते पेट्रोल पंप पर भी विशेष एहतियात बरता जा रहा है।
नई दिल्ली: देशभर के पेट्रोल पंपों पर बिना फेस मास्क पहने लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। देशभर में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते पेट्रोल पंप पर भी विशेष एहतियात बरता जा रहा है। जी हां पेट्रोल पंपों पर अब बिना मास्क के आप ईंधन नहीं ले सकेंगे। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने फैसला किया है कि ऐसे किसी भी ग्राहक को पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी जो मास्क नहीं पहने होगा। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और पंपों पर कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके पहले पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के पेट्रोल पंप पर बिना मास्क ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं की जा रही थी। लेकिन अब पूरे देश में यह नियम लागू है।

बिना मास्क अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
यह कदम कोरोना को काबू में करने के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उठाया गया है। इसके तहत तय किया गया है कि जो वाहन चालक मास्क नहीं पहनेंगे, उन्हें डीजल या पेट्रोल की बिक्री नहीं की जाएगी। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अजय बंसल ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। हमने तय किया है कि अब ऐसे किसी भी ग्राहक को पंपों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी जो मास्क नहीं पहने होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल पंपों को आवश्यक सेवा करार दिया है। ये 365 दिन 24 घंटे खुले रहते हैं। हमारा स्टाफ लगातार ग्राहकों के साथ संपर्क में आता है।
बिक्री में करीब 90 फीसदी की कमी
इसे देखते हुए उन्हें खतरा भी ज्यादा है। यही कारण है कि यह फैसला लिया गया है। बंसल के मुताबिक, इस कदम से लोग मास्क पहनने के लिए मजबूर होंगे। हमारा स्टाफ भी उनसे ऐसा करने के लिए कहेगा। लॉकडाउन के चलते पेट्रोल-डीजल की बिक्री घटने पर उन्होंने कहा कि इसका काफी बुरा असर पड़ा है। जानकारी दें कि बिक्री में करीब 90 फीसदी की कमी आई है।
वहीं दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी मिली कि गैस डिलीवरी करने वाले कर्मचारी भी अब लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे। गैस डिलीवरी करते समय वह लोगों को घर में रहने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करेंगे। साथ ही आरोग्य सेतु एप और लॉकडाउन के नियमों की जानकारी देंगे। बता दें कि शहर में हर दिन करीब 12 से 15 हजार सिलिंडरों की होम डिलीवरी होती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
