नई दिल्ली, जुलाई 5। मोदी सरकार ने आज बड़ा कदम उठाया है। इसके चलते एक तरफ जहां कंपनियों को फायदा होगा, वहीं पेट्रोल सस्ता होने का रास्ता भी साफ हो सकता है। सरकार ने आज पेट्रोल में एथेनाल मिलाने को लेकर बड़ी छूट की घोषणा की है। इसके तहत पेट्रोलियम कंपनियां जैसे ही एक स्तर तक एथेनाॅल को मिलाने लगेंगी, उनको टैक्स में छूट दी जाएगी। इससे कंपनियां तेजी से पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल मिलने पर ध्यान देंगी।
आइये जानते हैं कि पूरा मामला है क्या।
12 फीसदी एथेनॉल मिलाने पर उत्पाद शुल्क खत्म
वित्त मंत्रालय ने आज एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि अगर पेट्रोलियम कंपनियां 12 फीसदी और 15 फीसदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचेंगी तो उस पर उत्पाद शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसा होने से पेट्रोलियम कंपनियों का टैक्स का बड़ा भारी बोझ कम हो जाएगा।
जानिए कैसे होगा फायदा
सरकार ने कहा है कि अगर पेट्रोलियम कंपनियां 12 फीसदी या 15 फीसदी एथेनॉल मिलाने लगेंगी, उनको उत्पाद शुल्क में छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। यानी पेट्रोलियम कंपनियां जैसे जैसे एथेनॉल मिश्रण का यह पाती जाएंगी उनको यह छूट मिलने लगेगी।
कैसे काम करेगी यह व्यवस्था
बताया गया है कि जितने पेट्रोल में 12 फीसदी एथेनॉल मिश्रण का स्तर कंपनियां पा जाएंगी, उस पर छूट मिलने लगेगी। इसको इस तरह भी समझा जा सकता है कि अगर पेट्रोलियम कंपनियों ने 1000 लीटर पेट्रोल ऐसा बेचा जिसमें एथेनॉल की 12 फीसदी का मिश्रण है। ऐसा होने पर कंपनियों को 120 लीटर पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क से राहत दे दी जाएगी। वहीं बाकी बचे 880 लीटर पेट्रोल पर सामान्य दर से टैक्स लगता रहेगा। सरकार के इस फैसले से पेट्रोलियम कंपनियां एथेनॉल का मिश्रण तेजी से बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देंगी।
जानिए एथेनॉल मिश्रण के फायदे
इस वक्त पेट्रोल में करीब 10 फीसदी तक की एथेनॉल की ब्लेंडिंग हो रही है। इससे जहां सरकार की 41,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बची है, वहीं पर्यावरण का फायदा अलग से हुआ है। इसके अलावा किसानों को यह 41000 करोड़ रुपये का एक बड़ा हिस्सा मिला है। एक समय आएगा जब पेट्रोलियम कंपनियों पर आर्थिक बोझ कम होगा, पेट्रोल डीजल का रेट कम होना शुरू हो जाएगा।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications