कोरोनावायरस से निपटने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते कई क्षेत्रों में कार्य पूरी तरह से बंद हैं। कोरोना लॉकडाउन का चौथे चरण कल यानी 31 मई को खत्म होने जा रहा है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस से निपटने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के चलते कई क्षेत्रों में कार्य पूरी तरह से बंद हैं। कोरोना लॉकडाउन का चौथे चरण कल यानी 31 मई को खत्म होने जा रहा है। इस चरण में मिले कुछ छूट ने पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी है। हालांकि, दाम अभी स्थिर है। 30 मई यानी आज के पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

महानगरों में आज के पेट्रोल और डीजल की कीमत
- देश की राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर पर है।
- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 73.30 रुपये हो गई है। वहीं 1 लीटर डीजल के दाम 65.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
- कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल के दाम 66.21 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 75.54 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 68.22 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications